WhatsApp अपने यूजर्स को कई छिपे हुए फीचर्स ऑफर करता है, जिनके बारे में अधिकांश लोगों को जानकारी नहीं होती। इनमें हर कॉन्टैक्ट के लिए अलग नोटिफिकेशन टोन सेट करना, एक ही फोन पर दो अकाउंट चलाना और वॉइस मैसेज को ट्रांसक्राइब कर पढ़ना शामिल है। ये फीचर्स चैट अनुभव को और ज्यादा आसान और पर्सनल बनाते हैं।
WhatsApp Hidden Features: WhatsApp रोज़मर्रा के संचार का अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन इसके कई छिपे हुए फीचर्स अब भी ज्यादातर यूजर्स के लिए अनजाने हैं। ऐप अब आपको हर कॉन्टैक्ट के लिए अलग नोटिफिकेशन टोन सेट करने, एक ही फोन पर दो अकाउंट चलाने और वॉइस मैसेज को ट्रांसक्राइब करने की सुविधा देता है। ये फीचर्स उपयोगकर्ताओं को चैटिंग अनुभव को पर्सनल और सुविधाजनक बनाने में मदद करते हैं।
अलग नोटिफिकेशन टोन सेट करें
WhatsApp में आप हर कॉन्टैक्ट के लिए अलग नोटिफिकेशन टोन चुन सकते हैं। इसके लिए किसी चैट को खोलें, कॉन्टैक्ट के नाम पर टैप करें और नोटिफिकेशन सेटिंग्स में जाकर अपनी पसंद की अलर्ट टोन चुनें।
इस फीचर से यह पता करना आसान हो जाता है कि कौन-सा मैसेज किसने भेजा, बिना फोन को अनलॉक किए। यह विशेष रूप से समूह चैट्स में काफी उपयोगी साबित होता है।
![]()
एक ही फोन पर दो अकाउंट
अब WhatsApp में एक ही डिवाइस पर दो अकाउंट यूज करने का ऑप्शन मौजूद है। प्राइमरी अकाउंट की सेटिंग में प्रोफाइल पिक्चर के पास "+" आइकन पर टैप करें और पॉप-अप में एड अकाउंट चुनें।
इस फीचर से यूजर्स व्यक्तिगत और प्रोफेशनल अकाउंट को अलग-अलग संभाल सकते हैं। यह सुविधा उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो एक ही फोन से अलग उद्देश्य के लिए WhatsApp इस्तेमाल करते हैं।
वॉइस मैसेज का ट्रांसक्रिप्शन
लंबे वॉइस मैसेज को सुनना कभी-कभी मुश्किल हो सकता है, खासकर भीड़भाड़ वाली जगहों पर। WhatsApp अब वॉइस मैसेज को ट्रांसक्राइब कर पढ़ने की सुविधा देता है। सेटिंग में चैट्स में जाकर वॉइस मैसेज ट्रांसक्रिप्ट विकल्प ऑन करें।
ट्रांसक्राइब बटन दबाकर किसी भी वॉइस नोट को टेक्स्ट में बदल सकते हैं। इससे यूजर्स को संदेश तुरंत समझने और आवश्यक जानकारी जल्दी हासिल करने में मदद मिलती है।











