फैंस को बड़ा झटका! धुरंधर 2 के तमिल-तेलुगु प्रीमियर शो हुए रद्द, पैसे लौटाने की प्रक्रिया शुरू

धुरंधर 2 के तमिल और तेलुगु प्रीमियर शो रद्द कर दिए गए हैं। फैंस के टिकट रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जानें क्यों रद्द हुए शो और रिफंड की पूरी जानकारी।
फैंस को बड़ा झटका! धुरंधर 2 के तमिल-तेलुगु प्रीमियर शो हुए रद्द, पैसे लौटाने की प्रक्रिया शुरू

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके पहले, मेकर्स ने 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शोज आयोजित किए हैं। हालांकि, साउथ के दर्शकों के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि तमिल और तेलुगु प्रीमियर शोज कैंसिल कर दिए गए हैं।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2: द रिवेंज को लेकर देशभर में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। एडवांस बुकिंग और पेड प्रीव्यू शोज के साथ फिल्म ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कर ली थी। लेकिन, साउथ के फैंस के लिए अचानक बड़ी निराशा आई है। फिल्म के तमिल और तेलुगु पेड प्रीमियर शोज कैंसिल कर दिए गए हैं, जिससे तमिल और तेलुगु भाषी दर्शकों को झटका लगा है।

आखिर क्यों कैंसिल हुए तमिल-तेलुगु शोज

आदित्य धर निर्देशित धुरंधर: द रिवेंज के पेड प्रीव्यू शोज 18 मार्च को शुरू होने वाले थे। लेकिन, तमिल और तेलुगु भाषाओं में डबिंग समय पर पूरी नहीं हो पाई, जिसके कारण आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में इन शोज को आखिरी समय में रद्द करना पड़ा। थियेटर्स ने कहा कि यह कदम फिल्म की गुणवत्ता और दर्शकों के अनुभव को ध्यान में रखते हुए उठाया गया। वहीं, हिंदी वर्जन के प्रीमियर शोज निर्धारित समय पर ही जारी रहेंगे।

जिन दर्शकों ने तमिल और तेलुगु शो के लिए पहले से टिकट बुक की थी, उनके लिए थियेटर्स ने तुरंत रिफंड प्रक्रिया शुरू कर दी है। थिएटर मैनेजमेंट ने इस असुविधा के लिए फैंस से माफी भी मांगी। थियेटर्स का कहना है कि वे जल्द से जल्द सभी टिकट होल्डर्स को पैसे लौटाने की प्रक्रिया पूरी कर लेंगे। इसके साथ ही दर्शकों से अनुरोध किया गया है कि वे टिकट रद्द करने की जानकारी और रिफंड प्रक्रिया के लिए अपनी बुकिंग चैनल से संपर्क करें।

फैंस को बड़ा झटका! धुरंधर 2 के तमिल-तेलुगु प्रीमियर शो हुए रद्द, पैसे लौटाने की प्रक्रिया शुरू

हिंदी वर्जन का प्रीमियर शोज जारी रहेंगे

हिंदी भाषी दर्शक निर्धारित समय पर फिल्म का आनंद ले पाएंगे। पेड प्रीव्यू शोज 18 मार्च शाम से शुरू होंगे और फिल्म 19 मार्च से पूरे देश में रिलीज होगी। हिंदी वर्जन के शोज में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस फिल्म के प्रीव्यू शोज के लिए एडवांस बुकिंग रिकॉर्ड तोड़ रही है। पहले ही 17.18 लाख टिकट बिक चुकी हैं और प्रीमियर शोज से 47.91 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई होने का अनुमान है।

तमिल और तेलुगु भाषी दर्शकों के लिए यह कैंसिलेशन बड़ा झटका है। फिल्म की रिलीज से पहले ही उत्साहित दर्शक पेड प्रीव्यू का अनुभव लेने के लिए तैयार थे। लेकिन डबिंग में देरी के कारण यह अवसर उन्हें मिल नहीं सका। फिल्म के मेकर्स ने स्पष्ट किया है कि तमिल और तेलुगु वर्जन की डबिंग पूरी होते ही इन भाषाओं में शोज फिर से शेड्यूल किए जाएंगे।

Leave a comment