फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना की 26 सदस्यीय टीम का ऐलान, नए खिलाड़ियों को मिला मौका

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए अर्जेंटीना ने अपनी 26 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिससे स्क्वाड और मजबूत नजर

Lionel Scaloni ने FIFA World Cup 2026 के लिए Argentina national football team की 26 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। कप्तान Lionel Messi की अगुवाई में टीम अपने खिताब को बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

स्पोर्ट्स न्यूज़: मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 26 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान एक बार फिर लियोनेल मेसी के हाथों में सौंपी गई है, जो अपना छठा वर्ल्ड कप खेलने के लिए तैयार हैं। कोच लियोनेल स्कालोनी द्वारा घोषित इस स्क्वाड में अनुभव और युवा प्रतिभा का संतुलन देखने को मिला है। टीम का लक्ष्य लगातार दूसरी बार विश्व कप जीतकर इतिहास रचना है, हालांकि अभी तक किसी भी टीम ने 1962 के बाद लगातार दो वर्ल्ड कप नहीं जीते हैं।

इंजरी के बावजूद टीम में शामिल हुए लियोनेल मेसी

टीम घोषणा के बाद सबसे बड़ी चर्चा का विषय लियोनेल मेसी की फिटनेस रही। हाल ही में इंटर मियामी के लिए खेलते समय मेसी को बाएं हैमस्ट्रिंग में हल्की चोट और थकान महसूस हुई थी, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था। हालांकि, मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार उनकी चोट गंभीर नहीं है और वह जल्द ही पूरी तरह फिट हो सकते हैं। 

कोच स्कालोनी ने स्पष्ट किया कि मेसी की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आगे की जांच के बाद उनकी फिटनेस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। मेसी के शामिल होने से अर्जेंटीना की आक्रमण पंक्ति को बड़ा बढ़ावा मिला है।

अर्जेंटीना का अटैक इस बार भी बेहद मजबूत नजर आ रहा है। लियोनेल मेसी के साथ जूलियन अल्वारेज और लुटारो मार्टिनेज जैसे स्टार स्ट्राइकर टीम का हिस्सा हैं। यह तिकड़ी किसी भी डिफेंस को तोड़ने की क्षमता रखती है और टीम की सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है। कोच स्कालोनी ने इस बार अटैक को अधिक फ्लेक्सिबल और डायनामिक बनाने पर जोर दिया है।

नए चेहरों को मिला मौका, भविष्य की तैयारी

स्कालोनी ने इस स्क्वाड में कई युवा खिलाड़ियों को भी शामिल किया है, जो पिछली वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा नहीं थे। इनमें वैलेंटिन बार्को, निको पाज और जोस मैनुअल लोपेज जैसे नाम शामिल हैं। बार्को ने यूरोपीय फुटबॉल में शानदार प्रदर्शन किया है, जबकि लोपेज को बैकअप स्ट्राइकर के रूप में टीम में जगह दी गई है। निको पाज ने क्लब स्तर पर लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है।

अर्जेंटीना की डिफेंस लाइन में क्रिस्टियन रोमेरो, लिसेंड्रो मार्टिनेज और निकोलस ओटामेंडी जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। गोलकीपिंग की जिम्मेदारी एक बार फिर एमिलियानो मार्टिनेज के पास होगी, जिन्होंने पिछले वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए अर्जेंटीना का स्क्वॉड

गोलकीपर: एमिलियानो मार्टिनेज, गेरोनिमो रूली, जुआन मुसो
डिफेंडर: लियोनार्डो बालेरडी, निकोलस टैग्लियाफिको, गोंजालो मोंटिएल, लिसेंड्रो मार्टिनेज, क्रिस्टियन रोमेरो, निकोलस ओटामेंडी, फैकुंडो मदीना, नाहुएल मोलिना
मिडफील्डर: लिएंड्रो पारेडेस, रोड्रिगो डी पॉल, वैलेन्टिन बार्को, जियोवानी लो सेल्सो, एक्सेक्विएल पालासियोस, एलेक्सिस मैक एलिस्टर , एंजो फर्नांडीज
फॉरवर्ड: जूलियन अल्वारेज, लियोनेल मेस्सी, निको गोंजालेज, थियागो अल्माडा, गिउलिआनो शिमोन, निको पाज, जोस मैनुअल लोपेज, लुटारो मार्टिनेज

Leave a comment