ऑफिस में शराब पी, 100 की रफ्तार से कार दौड़ाई; टोंक फाटक पुलिया पर बड़ा हादसा

जयपुर के टोंक फाटक पुलिया पर शराब के नशे में 100 किमी रफ्तार से कार दौड़ाते सिविल इंजीनियर ने बड़ा हादसा कर दिया। दो युवक घायल हुए, कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए।
ऑफिस में शराब पी, 100 की रफ्तार से कार दौड़ाई; टोंक फाटक पुलिया पर बड़ा हादसा

शराब के नशे में 100 किमी रफ्तार से कार चलाते सिविल इंजीनियर ने जयपुर में बड़ा हादसा कर दिया। दो युवक घायल हुए, कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर मेडिकल जांच करवाई।

Jaipur: गुरुवार दोपहर करीब 12:52 बजे टोंक फाटक पुलिया के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सिविल इंजीनियर राजेश खंडेलवाल ऑफिस में शराब पीने के बाद खुद ही कार चलाकर घर के लिए निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी। 

तेज रफ्तार के कारण चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़ी दो कारों को टक्कर मार दी। इसी दौरान दो युवक भी उसकी चपेट में आ गए।

फूड डिलीवरी बॉय की खड़ी बाइक भी चपेट में आई

हादसे के दौरान तेज रफ्तार कार ने फूड डिलीवरी बॉय दीपक कुमार की बाइक को भी टक्कर मार दी। दीपक अलवर का रहने वाला है और दो महीने पहले ही जयपुर आया था। वह महेश नगर इलाके में किराए के कमरे में रहता है। 

ऑफिस में शराब पी, 100 की रफ्तार से कार दौड़ाई; टोंक फाटक पुलिया पर बड़ा हादसा

दीपक ने 4 हजार रुपये मासिक किस्त पर बाइक खरीदी थी, जो उसकी रोज़ी-रोटी और परिवार की मदद का एकमात्र साधन थी। हादसे के वक्त वह बाइक खड़ी कर मॉल में डिलीवरी का सामान लेने गया था। लौटते समय उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हालत में मिली।

मॉल की दीवार से टकराकर रुकी कार

हादसे के बाद कार एक मॉल की दीवार से टकराकर रुकी। टक्कर इतनी तेज थी कि दीवार का एक हिस्सा टूट गया। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार चालक राजेश खंडेलवाल को पकड़ लिया। आरोपी ने लोगों से कहा कि उसने “सिर्फ दो पैग” शराब पी थी और उसे नींद आ गई थी। उसने यह भी दावा किया कि उसे ऐसा लगा जैसे कार कोई और चला रहा हो और वह पास में बैठा हो।

450 एमएल शराब की पुष्टि

सूचना मिलने पर बजाज नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से जांच की, जिसमें आरोपी के शरीर में लगभग 450 एमएल तक शराब की मात्रा पाई गई। हादसे में मानसरोवर निवासी मनीष जैन और मालपुरा गेट निवासी सलमान घायल हो गए।  दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी का जयपुरिया अस्पताल में मेडिकल परीक्षण भी करवाया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a comment