Pickleball Match: देश को अरमान भाटिया से बेहतर प्रदर्शन के साथ पदक की उम्मीद, आज तीन वर्ग के खिताबी मुकाबलों में पेश करेंगे कड़ी चुनौती, देखें...

देश को अरमान भाटिया से बेहतर प्रदर्शन के साथ पदक की उम्मीद, आज तीन वर्ग के खिताबी मुकाबलों में पेश करेंगे कड़ी चुनौती, स्पोर्ट्स हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़

अरमान ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है, पुरुष एकल और प्रो पुरुष युगल वर्ग में फाइनल में प्रवेश करने के बाद अब उन्होंने मिश्रित युगल वर्ग के खिताबी मुकाबले में भी जगह बना ली है। टूर्नामेंट के तीनों दिन उनकी शानदार फॉर्म देखने को मिली, और अब वह तीनों वर्गों में खिताब जीतने से केवल एक कदम दूर हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: भारत के पिकलबॉल स्टार अरमान भाटिया ने दिल्ली लॉन टेनिस संघ (डीएलटीए) के कोर्ट में आयोजित पीडब्ल्यूआई इंडिया मास्टर्स टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। वह रविवार को तीन वर्गों पुरुष एकल, प्रो पुरुष युगल और मिश्रित युगल के खिताबी मुकाबलों में चुनौती पेश करेंगे।

Pickleball Match: देश को अरमान भाटिया से बेहतर प्रदर्शन के साथ पदक की उम्मीद, आज तीन वर्ग के खिताबी मुकाबलों में पेश करेंगे कड़ी चुनौती, देखें...

मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में अरमान ने अपने जोड़ीदार रूस वान रीक के साथ मिलकर शानदार खेल दिखाया और विशाल मसंद तथा सारा बर की जोड़ी को सीधे सेटों में 11-5 और 11-1 से हराया। अब खिताबी मुकाबले में अरमान-वान रीक की जोड़ी का सामना जॉर्ज वाल और डानी ई टाउनसेंड की जोड़ी से होगा, जिन्होंने सेमीफाइनल में एमिलिया सचमिड और कैसी डायमंड को 11-8, 11-9 से हराया। अरमान के इस प्रभावशाली प्रदर्शन से दर्शकों को उनके खिताबी जीत की उम्मीदें बढ़ गई हैं, और वह तीनों वर्गों में भारत का परचम लहराने के लिए तैयार हैं।

आज के खिताबी मुकाबले

Pickleball Match: देश को अरमान भाटिया से बेहतर प्रदर्शन के साथ पदक की उम्मीद, आज तीन वर्ग के खिताबी मुकाबलों में पेश करेंगे कड़ी चुनौती, देखें...

* महिला एकलः सोफिया सेविंग बनाम काओ पेई चुआन

* पुरुष एकलः अरमान भाटिया बनाम डस्टी बोयेर

* महिला युगलः रूस वान रीक/केतिलिन हार्ट बनाम हसिए-बैकवाल

* मिश्रित युगलः अरमान/रूस बनाम जॉर्ज-टाउनसेंड

* पुरुष युगलः रोमन/हारग्रीव्स बनाम अरमान-हर्ष

Leave a comment