Pongal 2025 Rangoli Designs: भोगी पोंगल पर रंगोली से सजाएं घर, 2025 के लिए शानदार डिज़ाइन की तस्वीरें

पोंगल 2025 के अवसर पर घर सजाने के लिए भोगी पोंगल रंगोली डिज़ाइन्स देखें। चावल के आटे, हल्दी और कुमकुम से बने खूबसूरत डिज़ाइन्स के आइडिया पाएं। पोंगल 2025

पोंगल, दक्षिण भारत का प्रमुख त्योहार, 14 जनवरी से शुरू होकर 17 जनवरी तक मनाया जाएगा। पहले दिन घर में रंगोली बनाने की रस्म है। देखें खूबसूरत और आसान डिज़ाइन।

Pongal 2025 Rangoli Designs: पोंगल, दक्षिण भारत में मनाया जाने वाला एक प्रमुख त्योहार है, जिसे फसल की कटाई और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। यह त्योहार खासकर तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाता है। पोंगल 2025 इस साल 14 जनवरी से 17 जनवरी तक मनाया जाएगा। इस दौरान चार दिनों तक विभिन्न रीति-रिवाजों और परंपराओं का पालन किया जाता है।

पहले दिन की खास रस्म

रंगोली बनाना- पोंगल के पहले दिन को 'भोगी पोंगल' कहा जाता है, इस दिन घरों की साफ-सफाई की जाती है और दरवाजों पर खूबसूरत रंगोली बनाई जाती है। रंगोली का हमारे संस्कृति में खास महत्व है और इसे शुभता का प्रतीक माना जाता है। इस दिन, पोंगल के मौके पर चावल के आटे, हल्दी, कुमकुम और रंगों का इस्तेमाल करके रंगोली बनाई जाती है।

पोंगल रंगोली डिज़ाइन्स

हम आपके लिए कुछ शानदार और आसान रंगोली डिज़ाइन्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप पोंगल के अवसर पर बना सकते हैं:

रंगोली डिजाइन-1

Pongal 2025 Rangoli Designs: भोगी पोंगल पर रंगोली से सजाएं घर, 2025 के लिए शानदार डिज़ाइन की तस्वीरें

कोलम (Pongal Kolam Design) भोगी पोंगल के पहले दिन को 'कोलम' नामक रंगोली से सजाया जाता है। इस डिजाइन में फूल, पत्तियां और ज्यामितीय आकारों का उपयोग किया जाता है। यह एक आसान और पारंपरिक डिजाइन है, जिसे हर कोई बना सकता है।

रंगोली डिजाइन-2

Pongal 2025 Rangoli Designs: भोगी पोंगल पर रंगोली से सजाएं घर, 2025 के लिए शानदार डिज़ाइन की तस्वीरें

वॉटर कलर डिज़ाइन यदि आप बड़े आकार की रंगोली नहीं बनाना चाहते, तो यह डिज़ाइन आपके लिए परफेक्ट है। इसे आप वॉटर कलर से बना सकते हैं और इसे दरवाजे के बाहर या सीढ़ियों के किनारों पर सजाया जा सकता है।

रंगोली डिजाइन-3

Pongal 2025 Rangoli Designs: भोगी पोंगल पर रंगोली से सजाएं घर, 2025 के लिए शानदार डिज़ाइन की तस्वीरें

बिंदू और फूलों की आकृति यह रंगोली डिजाइन लाइन्स, बिंदू और फूलों की आकृतियों से बनाई जाती है। इसे और खूबसूरत बनाने के लिए चावल के आटे, हल्दी और कुमकुम का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन आप इसके स्थान पर सूखे रंगों का भी उपयोग कर सकते हैं।

रंगोली डिजाइन-4

Pongal 2025 Rangoli Designs: भोगी पोंगल पर रंगोली से सजाएं घर, 2025 के लिए शानदार डिज़ाइन की तस्वीरें

छोटी रंगोली डिज़ाइन अगर आप छोटी और सरल रंगोली बनाना चाहते हैं, तो यह डिज़ाइन आपके लिए सबसे बेहतर है। इसे आप फूल और पत्तियों के साथ और भी खूबसूरत बना सकते हैं।

रंगोली डिजाइन-5

Pongal 2025 Rangoli Designs: भोगी पोंगल पर रंगोली से सजाएं घर, 2025 के लिए शानदार डिज़ाइन की तस्वीरें

पोस्टर कलर्स से रंगोली यह रंगोली डिज़ाइन आसानी से बनाई जा सकती है। इसे सफेद रंग के साथ लाल, पीले और हरे रंग से सजाया जाता है। यह डिज़ाइन हर किसी का ध्यान आकर्षित करेगी।

रंगोली डिजाइन-6

सीधी और टेढ़ी लाइन्स से रंगोली यह डिज़ाइन बहुत साधारण है, लेकिन इसका आकर्षण अलग ही है। इसमें सीधी और टेढ़ी लाइन्स के साथ बिंदी बनाकर इसे खूबसूरत बनाया जा सकता है।

रंगोली डिजाइन-7

Pongal 2025 Rangoli Designs: भोगी पोंगल पर रंगोली से सजाएं घर, 2025 के लिए शानदार डिज़ाइन की तस्वीरें

खूबसूरत और जटिल डिज़ाइन यह रंगोली डिज़ाइन अधिक समय ले सकती है, लेकिन इसे बनाने से आपके घर की शोभा बढ़ जाएगी। इसमें अधिक बारीकी से डिजाइन की जाती है, जिससे यह देखने में और भी सुंदर लगती है।

Leave a comment