प्रयागराज में ED की बड़ी कार्रवाई, माफिया मुख्तार अंसारी के सहयोगी की करोड़ों की संपत्ति जब्त

सुल्तानपुर न्यूज़, गोरखपुर न्यूज़, प्रयागराज न्यूज़, बहराइच न्यूज़, लखनऊ न्यूज़, वाराणसी न्यूज़, प्रतापगढ़ न्यूज़, आजमगढ़ न्यूज़, ऑनलाइन हिंदी में ताज़ा खबरे दिन भर

प्रयागराज में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्तार अंसारी से जुड़े सहयोगी की छह अचल संपत्तियों को जब्त कर लिया है। कार्रवाई में कुल लगभग 2.03 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियाँ शामिल हैं।

ये संपत्तियाँ शादाब अहमद और उनकी पत्नी के नाम दर्ज हैं, जो मुख्तार अंसारी के करीबी सहयोगी माने जाते हैं। ED की जांच में पता चला कि शादाब ने मुख्तार अंसारी की फर्म के माध्यम से अवैध तरीके से प्राप्त धन का उपयोग संपत्ति खरीदने में किया था।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि शादाब अहमद वर्ष 2022 से फरार चल रहा था। शारजाह से लखनऊ हवाई अड्डे पर उसे हिरासत में लिया गया और बाद में अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजा था। ED की टीम ने पूछताछ के दौरान यह जानकारी पाई कि धन को छुपाने और धोखाधड़ी करने में शादाब अहमद की प्रमुख भूमिका रही है।

यह ED द्वारा जारी किया गया चौथा कुर्की आदेश है और अब तक मामले में कुल करोड़ों की संपत्तियाँ जब्त की जा चुकी हैं। जांच अभी भी जारी है।

Leave a comment