Priyanka Gandhi bag: संसद में बैग पर सियासत! भाजपा ने 1984 सिख दंगों वाला बैग प्रियंका गांधी को दिया उपहार में.... जानिए क्या है पूरा मामला?

प्रियंका गांधी के संसद में बैग के मुद्दे पर सियासत हुई। भाजपा ने कांग्रेस और प्रियंका गांधी को 1984 सिख दंगों वाले बैग के माध्यम से घेरने की कोशिश की। जानिए

संसद में इस बार बैग पर सियासत हुई। पहले प्रियंका गांधी ने फलस्तीन का समर्थन करने वाले बैग से संसद का रुख किया, और बाद में बांग्लादेशी हिंदुओं के समर्थन का नारा लिखकर आईं। अब भाजपा ने भी इसी मुद्दे को उठाकर प्रियंका गांधी और कांग्रेस को घेरा है।

Politics on Priyanka Gandhi bag: संसद के शीतकालीन सत्र में इस बार बैग पर सियासत देखने को मिली। सबसे पहले कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने फलस्तीन के समर्थन में एक बैग से संसद में प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने बांग्लादेश में रह रहे हिंदू, ईसाई और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे अत्याचार का मुद्दा उठाया। 

प्रियंका ने बैग पर 'हिंदू' नारा लिखा और स्पष्ट किया कि वो बांग्लादेश के हिंदुओं और अन्य सभी अल्पसंख्यकों के साथ खड़ी हैं। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि सरकार इस महत्वपूर्ण मुद्दे को नजरअंदाज कर रही है।

भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

अब भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी ने 1984 सिख दंगों के समर्थन वाला बैग प्रियंका गांधी को थमाया है। बैग पर बने '1984' के अंकों को खून से रंगा दिखाया गया है। दरअसल, भाजपा ने इस बैग के जरिए सिख दंगों को याद दिलाने की कोशिश की। 

सांसद अपराजिता सारंगी ने कहा कि देश की जनता ने कांग्रेस की लगातार असफलताओं का विरोध किया है और यह बैग कांग्रेस की गंभीरता और उसकी सार्थकता को संदिग्ध बनाता है।

सदन की कार्यवाही स्थगित

जानकारी के अनुसार, आज शीतकालीन सत्र का अंतिम दिन था और आज भी संसद में खूब हंगामा हुआ। हंगामा के चलते अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी। वहीं, राज्यसभा में भी हंगामे के चलते कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की गई।

Leave a comment