प्रियंका चाहर चौधरी ने सर्जरी के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'दवाइयों की वजह से चेहरा फूला हुआ लग रहा था'

प्रियंका चाहर चौधरी ने सर्जरी के आरोपों पर पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दवाइयों की वजह से चेहरा फूला हुआ लग रहा था। जानें पूरा बयान और
प्रियंका चाहर चौधरी ने सर्जरी के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'दवाइयों की वजह से चेहरा फूला हुआ लग रहा था'

प्रियंका चाहर चौधरी जल्द ही टीवी के चर्चित शो ‘नागिन 7’ में नजर आने वाली हैं, जहां वह अनंत कुल की नागरानी के किरदार में दिखाई देंगी। फैंस उन्हें इस दमदार रोल में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: टीवी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी इन दिनों अपने अपकमिंग शो ‘नागिन 7’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। यह पहला मौका होगा जब प्रियंका मशहूर फैंटेसी फ्रेंचाइज़ी नागिन में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। शो में वह अनंत कुल की नागरानी के किरदार में दिखाई देंगी, जिसे लेकर उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं।

हालांकि, शो से ज्यादा इन दिनों प्रियंका अपने बदले हुए लुक को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर लगातार यह कयास लगाए जा रहे थे कि अभिनेत्री ने प्लास्टिक सर्जरी या कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई है। अब इन तमाम अटकलों पर प्रियंका चाहर चौधरी ने खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

लोगों को नहीं पता मैं किस दौर से गुजरी हूं - प्रियंका चाहर 

मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा कि पिछले एक साल से वह कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं, जिसके कारण उन्हें भारी मात्रा में दवाइयां और एंटीबायोटिक्स लेनी पड़ीं। उन्होंने कहा,

'लोग जो बातें कर रहे हैं, उन्हें ये नहीं पता कि मैं किस चीज से गुजर रही थी। मुझे लंबे समय तक दवाइयों की हैवी डोज दी गई, जिसका असर मेरे शरीर और चेहरे पर पड़ा।'

प्रियंका ने बताया कि दवाइयों की वजह से उनका वजन तो कम हो गया था, लेकिन चेहरा सूजा हुआ (फूला हुआ) नजर आ रहा था, जिसे लोगों ने गलत तरीके से सर्जरी से जोड़ दिया।

प्रियंका चाहर चौधरी ने सर्जरी के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'दवाइयों की वजह से चेहरा फूला हुआ लग रहा था'

सर्जरी पर क्या बोलीं प्रियंका?

हालांकि, प्रियंका ने सर्जरी के सवाल पर सीधा “हां” या “ना” नहीं कहा, लेकिन उन्होंने बेहद संतुलित और सशक्त जवाब दिया। उन्होंने कहा, हर इंसान को अपनी खूबसूरती बढ़ाने का पूरा हक है। अगर कोई कुछ करवाना चाहता है तो वह उसकी अपनी मर्जी है। इसमें गलत क्या है? उन्होंने आगे कहा कि आजकल छोटी-छोटी चीजों को भी लोग सर्जरी से जोड़ देते हैं।

अगर मैं काजल लगा लूं, लेंस पहन लूं या थोड़ा मेकअप कर लूं, तो लोग सोच लेते हैं कि मैंने चेहरे पर कुछ करवाया है। ये मेरा चेहरा है और इसकी अपनी पहचान है।

रंग-रूप पर टिप्पणियों पर भी जताई नाराज़गी

प्रियंका चाहर चौधरी ने इंटरव्यू में यह भी कहा कि पब्लिक फिगर होने के बावजूद लोगों को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। हम पब्लिक फिगर हैं, इसका मतलब यह नहीं कि लोग हमारे रंग-रूप पर कुछ भी कह सकते हैं। कई लोग ऐसी टिप्पणियों से टूट जाते हैं। उन्होंने साफ कहा कि अगर किसी को अपने लुक को लेकर कुछ बदलना भी है, तो वह पूरी तरह उसका निजी फैसला है।

फिर दूसरों को उस पर टिप्पणी करने या चिंता करने की क्या जरूरत है? वर्कफ्रंट की बात करें तो नागिन 7 प्रियंका के करियर का अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है। पहली बार उन्हें सुपरनैचुरल और पावरफुल नागरानी के रोल में देखा जाएगा। शो को लेकर सोशल मीडिया पर पहले ही जबरदस्त बज बना हुआ है और फैंस प्रियंका के नए अवतार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a comment