गूगल जल्द ही जीमेल यूजर्स के लिए नया फीचर लॉन्च करने वाली है, जिससे वे बिना नया अकाउंट बनाए अपना ईमेल एड्रेस बदल सकेंगे। इस फीचर के जरिए यूजर्स अपने पुराने यूजरनेम को अपडेट कर सकते हैं और नया पसंदीदा नाम चुन सकते हैं। बदलाव के बाद दोनों यूजरनेम काम करेंगे और डेटा सुरक्षित रहेगा।
Gmail Update 2026: गूगल अपने यूजर्स के लिए नया फीचर लेकर आ रही है, जिससे वे अपने जीमेल ईमेल एड्रेस को नया यूजरनेम चुनकर अपडेट कर सकेंगे। यह सुविधा सभी जीमेल अकाउंट धारकों के लिए उपलब्ध होगी और इसके तहत कोई नया अकाउंट बनाने की आवश्यकता नहीं होगी। नया यूजरनेम और पुराना दोनों एड्रेस काम करेंगे, ईमेल, फोटो और अन्य डेटा सुरक्षित रहेंगे, और यूजर्स कुल तीन बार एड्रेस बदल सकते हैं। इस फीचर से पुराने या असमर्थनीय यूजरनेम को बदलकर नया और पसंदीदा नाम चुनना आसान हो जाएगा।
जीमेल यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट
गूगल जल्द ही ऐसा फीचर पेश करने वाली है, जिससे यूजर्स अपने पुराने जीमेल ईमेल एड्रेस को नया यूजरनेम चुनकर अपडेट कर सकेंगे। अब तक यह ऑप्शन केवल थर्ड-पार्टी ईमेल यूजर्स के लिए उपलब्ध था, लेकिन नए फीचर के आने के बाद सभी जीमेल अकाउंट धारक अपने ईमेल एड्रेस को बदल सकेंगे।
![]()
ईमेल एड्रेस बदलने का तरीका और नियम
यूजर्स बिना नया अकाउंट बनाए सीधे अपने जीमेल यूजरनेम को बदल पाएंगे। गूगल के अनुसार, बदलाव के बाद नया और पुराना एड्रेस दोनों काम करेंगे। यानी आप दोनों यूजरनेम से गूगल सर्विसेज में लॉगिन कर सकते हैं और ईमेल, फोटो या फाइल्स पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हालांकि, एक यूजर कुल तीन बार ही अपना ईमेल एड्रेस बदल सकता है।
यूजर्स को क्या मिलेगा फायदा
इस फीचर से यूजर्स अपने पुराने या अब मॉडर्न नहीं लगे वाले यूजरनेम को बदलकर नया और पसंदीदा नाम चुन सकेंगे। इससे नए अकाउंट बनाने की जरूरत खत्म हो जाएगी और ईमेल कॉन्टैक्ट्स और डेटा सुरक्षित रहेंगे। अभी यह ऑप्शन कुछ यूजर्स के लिए लाइव है और धीरे-धीरे सभी के लिए रोल आउट होगा।












