पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है और भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है।
कोलकाता: West Bengal में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया आज, शुक्रवार से शुरू हो रही है। Kolkata में दोपहर 2 बजे बीजेपी विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहेंगे, जबकि Mohan Charan Majhi को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
दोनों नेता बीजेपी विधायकों से चर्चा कर उनकी राय जानेंगे। बैठक के दौरान विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा, जिसके बाद बीजेपी नेता राजभवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
सरकार गठन की प्रक्रिया तेज

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा विधायक दल की बैठक में पार्टी अपने नेता का चुनाव करेगी, जिसके बाद राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। पार्टी नेतृत्व इस प्रक्रिया को तेज और संगठित तरीके से पूरा करना चाहता है। इस बैठक में मोहन माझी भी सह-पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि दोनों वरिष्ठ नेता विधायकों की राय जानने और नेतृत्व चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
भाजपा ने संभावित शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, 9 मई को नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण हो सकता है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया अध्याय
यदि भाजपा पश्चिम बंगाल में सरकार बनाती है, तो यह राज्य की राजनीति में एक बड़ा बदलाव माना जाएगा। लंबे समय तक क्षेत्रीय दलों के प्रभाव वाले इस राज्य में भाजपा की सरकार बनना राष्ट्रीय राजनीति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी के भीतर मुख्यमंत्री पद को लेकर कई नामों की चर्चा है, हालांकि अंतिम फैसला विधायक दल की बैठक के बाद ही सामने आएगा।
इसी बीच दक्षिण भारत के तमिलनाडु में भी सरकार गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अभिनेता और राजनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) लगातार समर्थन जुटाने में लगी हुई है। सूत्रों के अनुसार, TVK नेताओं ने वामपंथी दलों CPI और CPM के प्रतिनिधियों से मुलाकात की है। आज दोनों दलों की बैठक में विजय को समर्थन देने पर फैसला लिया जा सकता है।











