पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का बड़ा एलान, इस्लामपुर का नाम होगा ईश्वरपुर

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का बड़ा एलान, इस्लामपुर का नाम होगा ईश्वरपुर

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही राज्य में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने  इस्लामपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए बड़ा एलान किया कि उनकी पार्टी सत्ता में आने के बाद इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर कर दिया जाएगा।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने  कहा कि अगर उनकी पार्टी राज्य में सरकार बनाती है, तो इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर कर दिया जाएगा। नितिन नवीन यह घोषणा इस्लामपुर में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए की। 

इस बयान के साथ ही चुनावी प्रचार में जोर-शोर से धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के मुद्दों को भी शामिल किया गया है। इस कदम को राजनीतिक रणनीति के रूप में देखा जा रहा है, जिससे पार्टी अपने एजेंडे और जनसंपर्क को मजबूत कर सके।

घुसपैठियों के खिलाफ भाजपा का रुख

नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा राज्य के स्थानीय लोगों के अधिकारों की रक्षा करेगी और बांग्लादेशियों द्वारा किए जा रहे हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि घुसपैठियों की वजह से राज्य के नागरिकों, खासकर युवाओं और माताओं के हक प्रभावित हो रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "हम राज्य में रहने वाले वास्तविक नागरिकों के हक को किसी भी कीमत पर नहीं जाने देंगे। घुसपैठियों को किसी भी कल्याणकारी योजना का लाभ नहीं मिलना चाहिए।

नितिन नवीन ने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर हमला करते हुए कहा कि वह सीमा पर बाड़ लगाने के लिए आवश्यक जमीन देने से इनकार कर रही हैं। उनका आरोप है कि मुख्यमंत्री देश के नागरिकों की सुरक्षा में रुचि नहीं लेतीं। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव आयोग 50 लाख बांग्लादेशियों के नाम मतदाता सूची से नहीं हटाता, तो केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ घुसपैठियों को मिलेगा। इसका प्रत्यक्ष नुकसान राज्य के वास्तविक लाभार्थियों को होगा।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने घुसपैठियों को बचाने की कोशिश में सुप्रीम कोर्ट में काली पोशाक पहनकर दलील दी। इसके अलावा, अब वह उनके समर्थन में धरना देने की बात कर रही हैं। नवीन ने इसे राज्य की जनता के साथ अन्याय करार दिया।

बेरोजगारी और युवाओं के मुद्दे

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ममता बनर्जी की नीतियों की वजह से बंगाल के युवाओं को बेरोजगारी की अंधकार में धकेल दिया गया है। उन्होंने जनता से अपील की कि अब समय आ गया है कि लोग उनके कार्यों के लिए टीएमसी को सजा दें। नवीन ने यह भी कहा कि भाजपा सत्ता में आने के बाद युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे और राज्य की आर्थिक गतिविधियों को गति दी जाएगी।

इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर करने का एलान चुनावी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। नितिन नवीन ने इसे सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान के सम्मान से जोड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आने पर राज्य के हर जिले में स्थानीय जनता की भावनाओं और अधिकारों की रक्षा प्राथमिकता होगी।

Leave a comment