राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- मजदूरों-किसानों की आवाज़ नज़रअंदाज

राहुल गांधी ने केंद्र की नई श्रम संहिताओं और अमेरिका समझौते पर हमला किया। मजदूरों और किसानों की आवाज़ को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की नई श्रम संहिताओं और अमेरिका व्यापार समझौते पर हमला किया। उन्होंने कहा कि मजदूरों और किसानों की आवाज़ नजरअंदाज की जा रही है और मनरेगा समेत ग्रामीण रोजगार को खतरा है।

New Delhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नई श्रम संहिताओं और अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौतों के कारण देश के मजदूरों और किसानों का भविष्य अंधकार में है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि क्या वे जनता की आवाज़ सुनेंगे या उन पर किसी बाहरी "ग्रिप" का प्रभाव बहुत मजबूत है।

राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि आज देशभर में लाखों मजदूर और किसान अपने हक़ की आवाज़ बुलंद करने के लिए सड़कों पर हैं। उन्होंने कहा कि मजदूरों को डर है कि चार श्रम संहिताएं उनके अधिकारों को कमजोर कर देंगी। किसानों को आशंका है कि अमेरिका के साथ किए गए व्यापार समझौते उनकी आजीविका पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं।

श्रम संहिताओं के खिलाफ आपत्ति

राहुल गांधी ने चार नई श्रम संहिताओं का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि ये कानून मजदूरों और किसानों के हितों को नजरअंदाज कर बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा को कमजोर या खत्म करने से गांवों के गरीब और मजदूर वर्ग का आख़िरी सहारा भी छिन सकता है। उनका कहना था कि जब देश के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लिए गए, तब इन वर्गों की आवाज़ को नजरअंदाज किया गया।

केंद्र की चार श्रम संहिताएं

केंद्र सरकार ने 29 पुराने श्रम कानूनों को मिलाकर चार नई संहिताएं बनाई हैं। इनका उद्देश्य 'Ease of Doing Business' को बढ़ावा देना बताया गया है। ये संहिताएं हैं:

राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- मजदूरों-किसानों की आवाज़ नज़रअंदाज

वेतन संहिता (Code on Wages) – न्यूनतम मजदूरी और वेतन भुगतान के नियमों को एकीकृत करती है।

औद्योगिक संबंध संहिता (Industrial Relations Code) – मजदूरों और नियोक्ताओं के बीच संबंधों और विवाद समाधान को नियंत्रित करती है।

सामाजिक सुरक्षा संहिता (Social Security Code) – पेंशन, बीमा और अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभों से जुड़ी है।

व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य स्थिति संहिता (OSH Code) – कार्यस्थल की सुरक्षा, स्वास्थ्य और कामकाजी परिस्थितियों को तय करती है।

सरकार का कहना है कि ये सुधार निवेश और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देंगे। विपक्ष और ट्रेड यूनियन इसे पूंजीपतियों के पक्ष में कदम मान रहे हैं और मजदूरों के अधिकारों के लिए खतरा बता रहे हैं।

व्यापार समझौतों पर उठाए सवाल

राहुल गांधी ने अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि यह समझौता किसानों की आजीविका पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विदेशी कंपनियों के हितों को प्राथमिकता दे रही है और स्थानीय किसानों और मजदूरों की चिंता नहीं कर रही।

मनरेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था

राहुल गांधी ने विशेष रूप से मनरेगा की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यदि मनरेगा को कमजोर किया गया या खत्म कर दिया गया, तो ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों और मजदूरों का आख़िरी सहारा भी छिन जाएगा। मनरेगा रोजगार और आय का महत्वपूर्ण स्रोत है और इसका असर सीधे किसानों और ग्रामीण मजदूरों पर पड़ता है।

विपक्ष और ट्रेड यूनियन लगातार श्रमिक-विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज़ उठा रहे हैं। उनका मानना है कि नई श्रम संहिताओं से मजदूरों के अधिकार सीमित होंगे और सामाजिक सुरक्षा कमजोर होगी। राहुल गांधी ने कहा कि वे मजदूरों और किसानों के मुद्दों के साथ मजबूती से खड़े हैं। उनका संदेश था कि देश की आर्थिक रीढ़ को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

Leave a comment