Raja Ravi Varma, जिन्हें भारतीय आधुनिक कला का जनक माना जाता है, की एक पेंटिंग हाल ही में 167 करोड़ रुपये में नीलाम हुई है। इस पेंटिंग में मां यशोदा के साथ कान्हा को दर्शाया गया है और इसे ऑक्शन में रिकॉर्ड कीमतों में खरीदा गया।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: भारतीय आधुनिक कला के जनक माने जाने वाले राजा रवि वर्मा की पेंटिंग हाल ही में 167 करोड़ रुपये में नीलाम होकर भारतीय कला जगत में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। यह पेंटिंग “यशोधा और कृष्ण” है, जिसमें माता यशोदा अपने पालक पुत्र भगवान कृष्ण को गोद में थामे नजर आ रही हैं।
नीलामी में बिकी यह कलाकृति 167.20 करोड़ रुपये (लगभग 17.97 मिलियन डॉलर) में खरीदी गई, जो न केवल किसी भारतीय कलाकार की नीलामी में सबसे अधिक कीमत है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय पेंटिंग्स के लिए यह रिकॉर्ड स्थापित करती है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पिछले साल एम.एफ. हुसैन की 'अनटाइटल्ड (बनारस)' ने 15.60 करोड़ रुपये में बनाया था।
सैफ्रॉनआर्ट ने दी जानकारी
नीलामी 1 अप्रैल 2026 को सैफ्रॉनआर्ट नीलामी घर में संपन्न हुई। नीलामी घर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस पेंटिंग की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "राजा रवि वर्मा की ‘यशोधा और कृष्ण’ (लगभग 1890 के दशक की) नीलामी में अनुमानित मूल्य से कहीं अधिक 167.20 करोड़ रुपये में बिकी। यह भारतीय कलाकार की किसी भी कलाकृति के लिए अब तक की सबसे बड़ी नीलामी कीमत है।"
सैफ्रॉनआर्ट की वेबसाइट के अनुसार, यह पेंटिंग मातृ प्रेम और भारतीय भक्ति भाव का उत्कृष्ट चित्रण करती है। वेबसाइट में लिखा गया है कि इस पेंटिंग में रवि वर्मा ने शिशु भगवान कृष्ण और उनकी पालक माता यशोदा की पौराणिक आकृतियों के माध्यम से सांस्कृतिक और धार्मिक भावनाओं को जीवंत किया है। यह उनकी सबसे उत्कृष्ट कृतियों में से एक मानी जाती है और भारतीय कला के इतिहास में अहम स्थान रखती है।
![]()
फिल्म रही महाफ्लॉप
हालांकि राजा रवि वर्मा की कला को आज भारी सम्मान मिला है, लेकिन उनके जीवन पर बनी फिल्म ‘रंग रसिया’ (2008) बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। फिल्म के निर्देशक थे केतन मेहता, जिसमें रणदीप हुड्डा ने लीड रोल निभाया था और नंदना सैन ने भी अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों के अनुसार लगभग 6 करोड़ रुपये ही कमाए थे। इस वजह से इसे व्यवसायिक तौर पर असफल माना गया। फिल्म की कहानी राजा रवि वर्मा के जीवन और उनके संघर्षों पर आधारित थी, लेकिन दर्शकों और आलोचकों दोनों ने इसे ज्यादा पसंद नहीं किया।
फिल्म अब जी5 पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है, लेकिन नीलामी में मिली रिकॉर्ड राशि ने यह साबित कर दिया कि कला की वास्तविक कीमत समय के साथ और बढ़ती है। राजा रवि वर्मा की पेंटिंग्स तेल चित्रकला और यूरोपीय तकनीक के अद्भुत मिश्रण के लिए प्रसिद्ध हैं। उनकी कलाकृति न केवल सौंदर्य और भक्ति भावना को दर्शाती है, बल्कि यह निवेश के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जाती है। ‘यशोधा और कृष्ण’ जैसी पेंटिंग्स कलेक्टर्स और आर्ट इन्वेस्टर्स के बीच बेहद मूल्यवान मानी जाती हैं।









