राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 31 मार्च को स्ट्रीम वाइज घोषित होगा। छात्र इसे RBSE की वेबसाइट, SMS और DigiLocker ऐप से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के बाद ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से प्राप्त होगी।
Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षाओं में शामिल लाखों छात्रों के लिए खुशखबरी है। रिपोर्ट्स के अनुसार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) द्वारा राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 31 मार्च 2026 को जारी किया जा सकता है। रिजल्ट डेट और समय की आधिकारिक घोषणा कल 30 मार्च को की जा सकती है। छात्र बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं और अब यह इंतजार जल्द खत्म होने वाला है।
आरबीएसई द्वारा 12वीं का रिजल्ट स्ट्रीम वाइज आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के अनुसार जारी किया जाएगा। हालांकि, तीनों स्ट्रीम का परिणाम एक साथ ही घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही बोर्ड द्वारा क्लास 12वीं वरिष्ठ उपाध्याय का रिजल्ट भी जारी किया जाएगा।
वेबसाइट, SMS और DigiLocker से चेक कर सकेंगे रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट छात्र ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा SMS और DigiLocker ऐप के माध्यम से भी चेक कर सकेंगे। शिक्षा मंत्री मदन सिंह दिलावर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन माध्यमों से आसानी से रिजल्ट देख सकते हैं और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
SMS के जरिए रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र अपने मैसेज बॉक्स में RJ12 Roll Number लिखकर 5676750 पर भेज सकते हैं। कुछ ही देर में रिजल्ट की डिटेल मैसेज के रूप में मिल जाएगी।
DigiLocker ऐप के जरिए रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र प्ले स्टोर से DigiLocker ऐप डाउनलोड कर सकते हैं और इसमें लॉगिन करके रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा पोर्टल results.digilocker.gov.in से भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है।
वेबसाइट से रोल नंबर दर्ज कर रिजल्ट चेक करें
छात्र सीधे ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर भी रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए निम्न स्टेप्स फॉलो करें।
स्टेप 1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
स्टेप 2: होम पेज पर 12वीं क्लास रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करें।
स्टेप 4: स्क्रीन पर डिजिटल मार्कशीट ओपन हो जाएगी। आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से प्राप्त होगी
डिजिटल रिजल्ट देखने के बाद छात्र को कुछ दिन बाद ओरिजिनल मार्कशीट उनके स्कूल में उपलब्ध कराई जाएगी। छात्र या उनके अभिभावक स्कूल में संपर्क करके मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे।









