Rajasthan Patwari Vacancy 2025: राजस्थान पटवारी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 23 मार्च तक भर सकते हैं ऑनलाइन फॉर्म

राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, इच्छुक उम्मीदवार 23 मार्च तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। पात्रता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया जानें

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने पटवारी भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 23 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशन: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पटवारी के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 22 फरवरी 2025 से 23 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र केवल आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से भरा जा सकता है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले पात्रता मानदंडों की जांच अवश्य करनी चाहिए।

महत्वपूर्ण तिथियां

* ऑनलाइन आवेदन शुरू: 22 फरवरी 2025
* आवेदन की अंतिम तिथि: 23 मार्च 2025
* परीक्षा तिथि: जल्द घोषित होगी

कुल रिक्त पद: 2020

Rajasthan Patwari Vacancy 2025: राजस्थान पटवारी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 23 मार्च तक भर सकते हैं ऑनलाइन फॉर्म

* गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-Scheduled Area): 1733 पद
* अनुसूचित क्षेत्र (Scheduled Area): 287 पद

शैक्षणिक योग्यता

* अभ्यर्थी ने CET ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम पास किया हो।
* किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण हो।
* कंप्यूटर योग्यता में से कोई एक: O लेवल सर्टिफिकेट (DOEACC / NIELIT), कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा / डिग्री, पॉलिटेक्निक संस्थान से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में डिप्लोमा

आयु सीमा 

* न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
* अधिकतम आयु: 40 वर्ष
* आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु में छूट नियमानुसार दी जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया

Rajasthan Patwari Vacancy 2025: राजस्थान पटवारी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 23 मार्च तक भर सकते हैं ऑनलाइन फॉर्म

* आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
* "Recruitment Advertisement" सेक्शन में Patwari 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
* SSO पोर्टल (sso.rajasthan.gov.in) से लॉगिन करें।
* वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
* आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
* आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।

Leave a comment