UGC NET 2025: यूजीसी नेट दिसंबर सत्र के नतीजे जारी, स्कोरकार्ड और कटऑफ ऐसे करें चेक

UGC NET 2025 दिसंबर सत्र के नतीजे घोषित, स्कोरकार्ड और कटऑफ आधिकारिक वेबसाइट पर जारी। जानें रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया और जरूरी जानकारी, NTA ने फाइनल आंसर की

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET दिसंबर 2024 सत्र के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड और कटऑफ चेक कर सकते हैं।

एजुकेशन: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET दिसंबर 2024 सत्र के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड और कटऑफ चेक कर सकते हैं। इस बार परीक्षा में कुल 649,490 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से तीन अलग-अलग श्रेणियों में उम्मीदवार क्वालीफाई हुए हैं।

तीन कैटेगरी में चयनित अभ्यर्थी

UGC NET 2025: यूजीसी नेट दिसंबर सत्र के नतीजे जारी, स्कोरकार्ड और कटऑफ ऐसे करें चेक

* असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए: 5,158 अभ्यर्थी
* असिस्टेंट प्रोफेसर + पीएचडी एडमिशन के लिए: 48,161 अभ्यर्थी
* पीएचडी एडमिशन के लिए: 1,14,445 अभ्यर्थी

UGC NET दिसंबर 2024 रिजल्ट ऐसे करें चेक

* आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
* होम पेज पर "UGC NET December 2024 Result" लिंक पर क्लिक करें।
* अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
* "सबमिट" करने के बाद स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
* भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड और प्रिंट करें।

फाइनल आंसर की भी जारी

UGC NET 2025: यूजीसी नेट दिसंबर सत्र के नतीजे जारी, स्कोरकार्ड और कटऑफ ऐसे करें चेक

NTA ने फाइनल आंसर की भी प्रकाशित कर दी है। उम्मीदवार इसे डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। ध्यान दें कि फाइनल आंसर की में किसी भी प्रकार का बदलाव या आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। जो उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी के लिए क्वालीफाई हुए हैं, वे जल्द ही आगे की चयन प्रक्रिया और काउंसलिंग के लिए अपडेट प्राप्त करेंगे।

Leave a comment