उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय ने 2014 से 2023 के बीच बकाया प्रश्न पत्रों के कारण अटकी डिग्रियों वाले छात्रों को बड़ी राहत दी है। ऐसे छात्र सत्र 2025-26 में अंतिम विशेष अवसर के तहत परीक्षा देकर डिग्री पूरी कर सकेंगे।
MLSU Degree Pending Exam 2025: उदयपुर स्थित मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय ने उन छात्रों को अंतिम मौका दिया है, जिनकी डिग्रियां पिछले दस वर्षों से बकाया प्रश्न पत्रों के कारण अटकी थीं। यह सुविधा 2014-15 से 2022-23 तक के स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों के लिए लागू होगी। 1 दिसंबर 2025 से छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और 2025-26 सत्र में परीक्षा दे पाएंगे। यह निर्णय उन छात्रों के लिए लिया गया है, जो तकनीकी या अन्य कारणों से समय पर परीक्षा नहीं दे सके थे।
दस साल से डिग्री रुकी
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय ने घोषणा की है कि 2014-15 के बाद वार्षिक पद्धति में बकाया प्रश्न पत्रों के कारण जिन विद्यार्थियों की उपाधि अधूरी रह गई थी, उन्हें सत्र 2025-26 में विशेष परीक्षा देने का अंतिम मौका दिया जाएगा। इससे कई वर्षों से अटके परिणामों को पूरा करने का रास्ता खुल गया है।
1 दिसंबर 2025 से भर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार संबंधित विद्यार्थी 1 दिसंबर 2025 से ऑनलाइन परीक्षा आवेदन भर सकेंगे। सभी प्रक्रियाएं पूरी तरह डिजिटल रहेंगी, ताकि विद्यार्थी बिना किसी कठिनाई के आवेदन कर सकें।
![]()
नियमित और स्वयंपाठी दोनों श्रेणियों को लाभ
बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीएम और एलएलबी द्वितीय वर्ष उत्तीर्ण विद्यार्थी 2025-26 में तृतीय वर्ष की परीक्षा नियमित विद्यार्थी के रूप में देंगे। वहीं बीकॉम और बीएम के स्वयंपाठी विद्यार्थी अपनी श्रेणी के अनुसार परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
बकाया पेपर्स पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क
- 2019-20 से 2021-22 के स्नातक तृतीय वर्ष छात्रों के लिए अतिरिक्त शुल्क 3000 रुपये तय किया गया है।
- 2014-15 से 2018-19 के बीच बकाया पेपर्स वाले विद्यार्थियों से 5000 रुपये लिए जाएंगे।
- स्नातकोत्तर के उतरार्द्ध में बकाया पेपर्स वाले विद्यार्थियों को भी 3000 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
हजारों विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
इस फैसले से पिछले कई वर्षों में तकनीकी, निजी और अन्य कारणों से परीक्षा न दे पाने वाले हजारों विद्यार्थी अपनी डिग्री पूरी कर सकेंगे। विश्वविद्यालय का यह कदम छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।











