राखी सावंत का जन्मदिन 25 नवंबर को था, लेकिन उन्होंने अपना बर्थडे सेलिब्रेशन अगले दिन किया। इस जश्न की कई वीडियो राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट की हैं, जिनमें वह बर्थडे सेलिब्रेशन को काफी एंजॉय करती नजर आ रही हैं।
Rakhi Sawant Birthday Celebration: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन और सोशल मीडिया सेंसेशन राखी सावंत ने अपना 47वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और ग्लैमर के साथ मनाया। उनका जन्मदिन 25 नवंबर को था, लेकिन उन्होंने इसका जश्न अगले दिन यानी 26 नवंबर को अपने करीबी दोस्तों के साथ मुंबई में सेलिब्रेट किया। इस खास मौके की कई झलकियां उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर साझा कीं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।
राखी के बर्थडे सेलिब्रेशन में मस्ती, डांस, म्यूज़िक और ग्लैमर का जबरदस्त संगम देखने को मिला। हालांकि इस जश्न के बीच एक कथित लाखों रुपये के लग्जरी गिफ्ट ने सोशल मीडिया पर नई बहस भी छेड़ दी है।
केक काटा, दोस्तों के साथ मनाया जन्मदिन
राखी सावंत ने अपने करीबी दोस्तों की मौजूदगी में बर्थडे केक काटा। वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके दोस्त उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं और वह बेहद खुश नजर आ रही हैं। पार्टी का माहौल पूरी तरह से उत्सव जैसा था, जहां म्यूज़िक, फोटो सेशन और डांस का पूरा इंतजाम किया गया था। राखी ने इस मौके पर ब्लैक और गोल्डन टोन की स्टाइलिश ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। सोशल मीडिया यूजर्स उनकी एनर्जी और स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
बर्थडे पार्टी की सबसे खास झलक उनका डांस वीडियो रहा, जिसमें वह बिग बॉस 18 फेम हेमा शर्मा के साथ फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ के मशहूर गाने ‘परदेसिया’ पर डांस करती नजर आईं। यह वही गाना है, जिससे राखी सावंत सालों पहले बतौर आइटम डांसर जबरदस्त लोकप्रिय हुई थीं। इस वीडियो को देखकर फैंस भी पुराने दिनों की यादों में खो गए। यूजर्स ने कमेंट्स में लिखा कि राखी की एनर्जी आज भी उतनी ही शानदार है जितनी करियर के शुरुआती दौर में थी।

लाखों का लग्जरी बैग या सिर्फ दिखावा?
राखी सावंत ने अपने जन्मदिन का एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें एक करीबी शख्स उन्हें एक लग्जरी ब्रांड का बैग गिफ्ट करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि इस बैग की कीमत लाखों रुपये है। राखी इस महंगे गिफ्ट को देखकर बेहद खुश नजर आती हैं और इसे खास तरीके से कैमरे के सामने दिखाती हैं।
हालांकि इस गिफ्ट को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने सवाल भी उठाए हैं। कई लोगों ने कमेंट किया कि यह बैग असली नहीं बल्कि फर्स्ट कॉपी हो सकता है। एक यूज़र ने लिखा, “दुबई में इस बैग की हाई-क्वालिटी कॉपी आसानी से मिल जाती है।” वहीं कुछ लोगों ने इसे सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट भी बताया।
राखी सावंत के बर्थडे वीडियो पर लाखों में व्यूज आ चुके हैं। जहां एक ओर फैंस उनके जोश, डांस और आत्मविश्वास की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। खासतौर पर महंगे गिफ्ट को लेकर बहस लगातार बढ़ती जा रही है।









