रांची-गोवा फ्लाइट हुई रद्द, टिकट बुकिंग हुई बंद, मौसम खराब के कारण हुई फ़्लइट रद्द
इंडिगो की रांची-गोवा उड़ान मंगलवार से अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई है। इंडिगो के अधिकारियों ने बताया कि उड़ान की मांग में कमी के कारण एयरलाइन ने फिलहाल सेवा रद्द कर दी है। संभावना है कि आने वाले दिनों में उड़ान फिर से शुरू हो सकती है। इसी तरह इंडिगो की रांची-देवघर फ्लाइट में सीटों की बुकिंग फिलहाल के लिए उपलब्ध नहीं है। इंडिगो के अधिकारियों ने बताया कि प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण पिछले दो दिनों से बुकिंग बंद है। गौरतलब है कि रांची से देवघर के लिए डायरेक्ट उड़ान पिछले साल 27 मार्च को शुरू की गयी थी, जो वर्तमान समय में रद्द कर दी गयी है।
दूसरी ओर, इंडिगो की रांची-देवघर फ्लाइट में हाल के दिनों में सीट बुकिंग की कमी देखी गई है। इंडिगो के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण पिछले दो दिनों से बुकिंग नहीं हो पाई है। बता दें कि पिछले साल 27 मार्च को रांची से देवघर के लिए एक डायरेक्ट फ्लाइट शुरू की गयी थी। इसके अलावा, प्रतिकूल मौसम के कारण दिल्ली से रांची जा रही विस्तारा की उड़ान को वाराणसी में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। बदलता मौसम बहुत सी समस्याओं का कारण बन रहा है।
कोहरे का दिखा असर, बेंगलुरु-रांची और पटना-रांची के लिए टिकट बुकिंग हुई बंद
कोहरे का असर सोमवार को भी फ्लाइट्स के ऊपर दिखा। इंडिगो ने बेंगलुरु-रांची-पुणे फ्लाइट रद्द कर दी है। पटना से रांची जाने वाली इंडिगो की एक और उड़ान भी रद्द कर दी गई। इसके अलावा दिल्ली में घने कोहरे के कारण बिरसा मुंडा हवाईअड्डे पर दिल्ली से रांची आने वाली फ्लाइट एक से तीन घंटे तक लेट हुईं। इसके चलते यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा, सभी यात्रिओ को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ा।