Recruitment in Coal India: कोल इंडिया में कई पद खाली, आवेदन की अंतिम तारीख ECL, CMD के लिए 2 अप्रेल और MCL के लिए 18 अप्रेल

झारखंड हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, जमशेदपुर हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, बंगाल हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़, नई दिल्ली न्यूज़

कोल इंडिया के विभिन्न इकाईयों में सीएमडी (मुख्य प्रबंध निदेशक), तकनीकी निदेशक और  निदेशक वित्त का पद खाली पड़ा है। मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के बाद इन पद को भरने के लिए काम चल रहा है। उम्मीदवार ईसीएल मुख्य प्रबंध निदेशक के लिए 2 अप्रैल एमसीएल (महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड) पद के लिए 18 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।

धनबाद: सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (Public Enterprises Selection Board - पीईएसबी) ने कोल इंडिया के विभिन्न सीएमडी, तकनीकी निदेशक, निदेशक वित्त के खाली पदों पर उम्मीदवार से आवेदन मांगे है। मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के बाद पीईएसबी की ओर से रिक्त पदों के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। उम्मीदवार ईसीएल मुख्य प्रबंध निदेशक के लिए 2 अप्रैल एमसीएल (महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड) पद के लिए 18 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। इसी के साथ बीसीसीएल डीटी के लिए साक्षात्कार 2 जून को आयोजित किए जाएंगे, इस पद के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 14 मार्च थी।

जून महीने में आयोजित होंगे इंटरव्यू

Subkuz.com की जानकारी के अनुसार ईसीएल मुख्य प्रबंध निदेशक के लिए 2 अप्रैल, एमसीएल (महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड) पद के लिए 18 अप्रैल और बीसीसीएल (भारत कोकिंग कोल लिमिटेड) तकनीकी निदेशक पद के लिए 14 मार्च तक आवेदन मांगा गया था। इन भर्ती के लिए जून महीने में साक्षात्कार लिया जाएगा। ईसीएल सीएमडी पद का प्रभार बीसीसीएल सीएमडी समीरन कुमार दत्ता के पास हैं।

जानकारी के अनुसार भारत कोकिंग कोल लिमिटेड तकनीकी निदेशक का पद सीएमपीडीआइएल (सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इन्स्टीच्यू) के निदेशक तकनीकी एस कुमार नागाचारी के पास है। इससे पहले कोल इंडिया तकनीकी निदेशक, सीसीएल (सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड) सीएमडी, एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) डीएफ सहित निदेशक तकनीकी पद के लिए आवेदन मांगा गया हैं।

कई अधिकारी करेंगे आवेदन

जानकारी के मुताबिक अधिकारी ने बताया कि सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड द्वारा भर्ती की सारी प्रक्रिया आचार संहिता समाप्त होने के बाद ही पूरी की जाएगी। साक्षात्कार प्रक्रिया से पहले विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों द्वारा किए गए आवेदन का सत्यापन कर लिया जाएगा। कोल इंडिया में काम करने वाले जीएम (महाप्रबंधक), निदेशक स्तर के अधिकारी मुख्य प्रबंध निदेशक पद के लिए आवेदन करने की तैयारी में है।

Leave a comment