साल 2023 में निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल (Animal) सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। इस मूवी में अभिनेता रणबीर कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: सुपरस्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘एनिमल’ (Animal, 2023) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। इस फिल्म ने न केवल दर्शकों का दिल जीता, बल्कि रणबीर के करियर की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म भी साबित हुई। फिल्म की कहानी, एक्शन सीन्स और हॉट किसिंग सीन की वजह से यह काफी चर्चा में रही।
हाल ही में इस फिल्म को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। साउथ सुपरस्टार नागार्जुन (Nagarjuna) ने बताया कि रणबीर कपूर ने ‘एनिमल’ के लिए एक किसिंग सीन देखकर ही फिल्म करने की हामी भर दी थी। इस खुलासे ने बॉलीवुड के फैंस को चौंका दिया है।
नागार्जुन ने किया रणबीर का एक्साइटमेंट का खुलासा
एनिमल के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा, नागार्जुन और फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा के साथ वाई नॉट सिनेमा (Why Not Cinema) प्लेटफॉर्म पर हुई बातचीत में इस बात का खुलासा हुआ। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। नागार्जुन ने बताया कि जब वे ‘ब्राह्मास्त्र’ की शूटिंग कर रहे थे, उसी दौरान रणबीर ने ‘एनिमल’ की तैयारी शुरू कर दी थी। उन्होंने संदीप रेड्डी वांगा की पिछली फिल्में सर्च की और खासकर तेलुगु फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ का वर्जन देखा।
नागार्जुन ने कहा, रणबीर उस फिल्म का एक सीन देख रहे थे जिसमें विजय देवरकोंडा एक्ट्रेस को किस कर रहे थे। वह सीन देखकर उन्होंने झट से हामी भर दी और कहा ‘यह बिल्कुल असली है’। वह इस सीन को देखकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे थे। संदीप रेड्डी वांगा ने भी इस बात की पुष्टि की और बताया कि रणबीर शुरुआत से ही ‘एनिमल’ के लिए पूरी तरह तैयार थे।

‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ ने रणबीर कपूर की एक्टिंग को नई ऊँचाइयों पर पहुंचाया। फिल्म में रणबीर ने एक्शन और इमोशनल सीन का बेहतरीन तालमेल पेश किया। इसके अलावा फिल्म के बोल्ड और हॉट सीन्स ने दर्शकों को खासा आकर्षित किया। फिल्म की सफलता के बाद फैंस में इसके सीक्वल की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
‘एनिमल’ की भारी सफलता के बाद मेकर्स ने ‘एनिमल पार्क’ के लिए हरी झंडी दे दी है। यह फिल्म 2027 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
जानकारी के अनुसार, ‘एनिमल पार्क’ में रणबीर कपूर दोहरी भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म के निर्माता और निर्देशक इस बार और भी बड़े और रोमांचक एक्शन, इमोशनल ड्रामा और रोमांस सीन देने की तैयारी में हैं।
फैंस को फिल्म में रणबीर की एक्टिंग, उनकी केमिस्ट्री और एक्शन सीन देखने के लिए काफी उत्साह है। इसके अलावा ‘एनिमल पार्क’ की कहानी और नए ट्विस्ट इसे और भी रोचक बनाएंगे।












