RR vs RCB Match: बटलर के तूफान में उड़ा कोहली का जश्न, आरसीबी की लगातार तीसरी हार, जीत के साथ राजस्थान शीर्ष पर

आईपीएल हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, खेल खबर, क्रिकेट की न्यूज़, मैच की न्यूज़, इंडिया न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, गुजरात हिंदी न्यूज़

आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के नाबाद 113 रनों की बदौलत 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए थे, लेकिन राजस्थान रॉयल ने जोस बटलर तूफानी शतक और कप्तान संजू सैमसन 69 की अर्धशतकीय पारी की मदद से पांच गेंद शेष रहते हुए मैच को अपने कब्जे में कर लिया।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपना शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल करियर का आठवां  और इस सीजन का पहला शतक जड़ा, लेकिन राजस्थान के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर के तूफानी शतक ने कोहली के जश्न ज्यादा देर नहीं चलने दिया। आरसीबी ने कोहली के नाबाद 113 रनों की बदौलत 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए थे, लेकिन राजस्थान रॉयल ने जोस बटलर और कप्तान संजू सैमसन की तूफानी पारी की मदद से पांच गेंद शेष रहते इस लक्ष्य को बड़ी आसानी से अपने नाम कर लिया।

कोहली-डुप्लेसिस की बेहतरीन साझेदारी

RR vs RCB Match: बटलर के तूफान में उड़ा कोहली का जश्न, आरसीबी की लगातार तीसरी हार, जीत के साथ राजस्थान शीर्ष पर

राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर आरसीबी को बल्लेबाजी का न्योता दिया। RCB के कप्तान फाफ डुप्लेसिस और विराट कोहली ने पारी का आगाज बहुत शानदार तरीके से किया। विराट कोहली और कप्तान फाफ डुप्लेसिस की सलामी जोड़ी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 125 रनों की अहम साझेदारी की। कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 33 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और दो हवाई छक्के की मदद से 44 रनों का योगदान दिया। कोहली और डुप्लेसिस के बीच आईपीएल में यह पांचवी शतकीय साझेदारी थी और आईपीएल में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली जोड़ी बन गई हैं।

कोहली ने लगाया शतक

RR vs RCB Match: बटलर के तूफान में उड़ा कोहली का जश्न, आरसीबी की लगातार तीसरी हार, जीत के साथ राजस्थान शीर्ष पर

विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए अपने आईपीएल करियर का 8वां और इस का पहला शतक जड़ दिया है। कोहली इस सीजन में शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। कोहली ने 67 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया था। उन्होंने अपनी पारी में 72 गेंदों पर 12 चौके और 4 गगन चुंभी छक्कों की मदद से नाबाद 113 राण बनाए थे।

बटलर ने लगाया तूफानी शतक

RR vs RCB Match: बटलर के तूफान में उड़ा कोहली का जश्न, आरसीबी की लगातार तीसरी हार, जीत के साथ राजस्थान शीर्ष पर

Subkuz.com ने बताया कि जोस बटलर ने शनिवार को अपने करियर का 100वां आईपीएल मैच में नाबाद 100 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 58 गेंदों का सामना किया। उन्होंने पारी के दौरान नौ तेज तरार चौके और छह हवाई छक्के जड़े। इस मैच में इंग्लिश बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट 172.41 का रहा। बटलर को  इस विस्फोटक बल्लेबाजी के प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' के अवॉर्ड से नवाजा गया। राजस्थान के लिए वह सबसे ज्यादा और अपने करियर का 11वां खिताब पाने वाले खिलाडी बन गए हैं।

 राजस्थान रॉयल्स के लिए सर्वाधिक 'प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड'

* जोस बटलर - 11 बार

* अजिंक्य रहाणे - 10 बार

* यूसुफ पठान - 9 बार

* शेन वॉटसन - 9 बार

* संजू सैमसन - 8 बार

संजू सैमसन ने खेली अर्धशतकीय पारी

RR vs RCB Match: बटलर के तूफान में उड़ा कोहली का जश्न, आरसीबी की लगातार तीसरी हार, जीत के साथ राजस्थान शीर्ष पर

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के 184 रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल बिना खता खोले पैवेलियन लोट गए. लेकिन इसके बाद जोस बटलर और कप्तान संजू सैमसन ने मिलकर पारी को तहस-नहस होने से संभाला और दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 148 रनों की अहम साझेदारी कर टीम को जीत की दहलीज तक लेकर गए। सैमसन ने 42 गेंदों पर 8 चौके और 2 आसमानी छक्के की मदद से 69 की प्रमुख पारी खेली। संजू अर्धशतक पूरा करने के बाद सिराज का शिकार बन गए लेकिन बटलर ने अंत तक पारी को संभाला और नाबाद शतक के साथ टीम को छह विकेट से जीत दिलाई।

Leave a comment