RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल परीक्षा अब 11 फरवरी 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा शहर, ट्रैवल अथॉरिटी और ई-कॉल लेटर तय समय पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को अपडेट के लिए सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी गई है।
RRB NTPC परीक्षा की नई तारीख घोषित
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC ग्रेजुएट लेवल एग्जाम 2025 को रीशेड्यूल कर दिया है। पहले तय कार्यक्रम में बदलाव करते हुए अब यह परीक्षा 11 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में सभी क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी कर दिया गया है।
जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपने संबंधित RRB की वेबसाइट पर जाकर नोटिस देख और डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने साफ किया है कि परीक्षा से जुड़ी सभी आधिकारिक जानकारी केवल RRB की वेबसाइट पर ही उपलब्ध होगी।
एग्जाम सिटी, ट्रैवल अथॉरिटी और कॉल लेटर अपडेट
RRB द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर और तारीख देखने के साथ-साथ ट्रैवल अथॉरिटी डाउनलोड करने का लिंक परीक्षा से 10 दिन पहले सभी RRB वेबसाइट्स पर सक्रिय कर दिया जाएगा।
वहीं, सभी उम्मीदवारों के लिए ई-कॉल लेटर परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी वाले लिंक में बताई गई परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें, ताकि किसी भी जरूरी सूचना से चूक न हो।
रीशेड्यूल नोटिस ऐसे करें चेक
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से नोटिस देख सकते हैं:
- सबसे पहले अपने क्षेत्र के संबंधित RRB की आधिकारिक साइट खोलें।
- होमपेज पर दिए गए NTPC रीशेड्यूल नोटिस लिंक पर क्लिक करें
- नोटिस स्क्रीन पर खुल जाएगा
- नोटिस को ध्यान से पढ़ें और भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें
कंप्यूटर आधारित टाइपिंग स्किल टेस्ट की जानकारी
कंप्यूटर-बेस्ड टाइपिंग स्किल टेस्ट में उम्मीदवारों को अंग्रेजी में कम से कम 300 शब्द या हिंदी में 250 शब्द टाइप करने होंगे। टाइपिंग भाषा अंग्रेजी या हिंदी में से किसी एक को चुना जा सकता है, हालांकि डिफॉल्ट भाषा अंग्रेजी रहेगी।
हिंदी में टाइपिंग करने वाले उम्मीदवारों को कृतिदेव या मंगल फॉन्ट का ज्ञान होना जरूरी है। परीक्षा में पहले 1 मिनट का वार्म-अप, फिर 30 सेकंड का ब्रेक और उसके बाद 10 मिनट का टाइपिंग टेस्ट होगा। यदि कोई उम्मीदवार 10 मिनट में पूरा पैसेज एक बार भी टाइप नहीं कर पाता है, तो उसे अयोग्य माना जाएगा।












