RRB Technician Bharti 2024: रेलवे में टेक्नीशियन के 14 हजार पदों के लिए पुन आवेदन की प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर तक करें आवेदन

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से टेक्नीशियन (RRB Technician CEN 02/2024) के 14,298 रिक्त पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पुनः 2 अक्टूबर

आरआरबी की ओर से एनटीपीसी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पुनः शुरू कर दी गई है। जो अभ्यर्थी पहले इस भर्ती में शामिल होने के लिए फॉर्म नहीं भर सके थे, वे अब 16 अक्टूबर तक ऑनलाइन माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन पत्र भरते समय यदि गलती होती है, तो उसमें संशोधन 17 से 21 अक्टूबर तक अतिरिक्त चार्ज 250 रुपये जमा करके किया जा सकेगा।

नई दिल्ली: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से टेक्नीशियन (RRB Technician CEN 02/2024) के 14,298 रिक्त पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पुनः 2 अक्टूबर से शुरू कर दी गई है, जो 16 अक्टूबर 2024 तक जारी रहेगी। जो अभ्यर्थी पहले इस भर्ती के लिए निर्धारित तिथियों में आवेदन नहीं कर सके थे और पात्रता पूरी करते हैं, वे ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म को आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक से भरा जा सकता है। जो अभ्यर्थी पहले से इस भर्ती के लिए आवेदन कर चुके हैं, उन्हें फिर से फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है।

भर्ती की जानकारी

RRB Technician Bharti 2024: रेलवे में टेक्नीशियन के 14 हजार पदों के लिए पुन आवेदन की प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर तक करें आवेदन

इस भर्ती के माध्यम से कुल 14,298 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें से टेक्नीशियन ग्रेड 1 (सिग्नल) के लिए 1,092, टेक्नीशियन ग्रेड 3 के लिए 8,052 पद और वर्कशॉप एवं PSU के लिए 5,154 पद आरक्षित हैं।

पात्रता और मानदंड

इन पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों का मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 10वीं कक्षा के साथ आईटीआई, संबंधित क्षेत्र में बीएससी, बीई, बीटेक या 3 वर्षीय पॉलिटेक्निक डिप्लोमा पास होना आवश्यक है। इसके अलावा, 1 जुलाई 2024 के अनुसार अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पदानुसार 33/36 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन करने के मुख्य बिंदु

RRB Technician Bharti 2024: रेलवे में टेक्नीशियन के 14 हजार पदों के लिए पुन आवेदन की प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर तक करें आवेदन

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले rrbapply.gov.in पर जाएं।

पंजीकरण करें: "अप्लाई" बटन पर क्लिक करें, फिर "क्रिएट अ अकाउंट" लिंक पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण करें।

लॉगिन करें: यदि आपके पास पहले से खाता है, तो "ऑलरेडी हैव एन अकाउंट" लिंक पर क्लिक करें और अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

शुल्क जमा करें: तय किया गया शुल्क पदानुसार जमा करें।

फॉर्म सबमिट करें: सभी जानकारी भरने के बाद, पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट करें।

यहां क्लिक करके नोटिफिकेशन डाउनलोड करें

RRB Technician Bharti 2024: रेलवे में टेक्नीशियन के 14 हजार पदों के लिए पुन आवेदन की प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर तक करें आवेदन

जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग: 500 रुपये

एससी, एसटी, पीएच एवं महिला उम्मीदवार: 250 रुपये

यह शुल्क आवेदन के साथ जमा करना होगा।

Leave a comment