‘साइको सैयां’ का ट्रेलर हुआ रिलीज: रवि किशन और तेजस्वी प्रकाश ने दिखाया दमदार अंदाज

‘साइको सैयां’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रवि किशन और तेजस्वी प्रकाश ने अपने अभिनय और शानदार ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से फिल्म का रोमांच बढ़ा दिया। जानिए ट्रेलर की

रवि किशन और टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश की अपकमिंग सीरीज ‘साइको सैयां’ का ट्रेलर बुधवार को रिलीज़ कर दिया गया है। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर 25 फरवरी से स्ट्रीम होगी। ट्रेलर में रोमांस, थ्रिलर और इमोशन का अनोखा मिश्रण देखने को मिला, जिसमें दोनों मुख्य किरदारों ने अपनी छाप छोड़ी है।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: रवि किशन एक मंझे हुए कलाकार माने जाते हैं और हर किरदार में जान डालने की क्षमता रखते हैं। उनकी अपकमिंग वेब सीरीज साइको सैयां का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। इस सीरीज में टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश, जो 'नागिन' सीरीज से फेमस हुई थीं, भी एक अहम किरदार में नजर आ रही हैं। ट्रेलर में रवि किशन का किरदार काफी इंटेंस और रहस्यमयी दिखाया गया है, वहीं तेजस्वी प्रकाश का किरदार कहानी में ड्रामा और ट्विस्ट लाता है।

ट्रेलर में कहानी की झलक

ट्रेलर की शुरुआत उज्जैन के एक लड़के कार्तिक (अनुद सिंह) के किरदार से होती है। कार्तिक की दुनिया तब बदल जाती है, जब उसकी मुलाकात चारू (तेजस्वी प्रकाश) से होती है। शुरू में यह मुलाकात रोमांटिक नजर आती है, लेकिन धीरे-धीरे कार्तिक का प्यार जुनून में बदल जाता है। वह शहर में चारू का पीछा करता है और उसके करीब आने वाले किसी भी व्यक्ति को रास्ते से हटाने के लिए कठोर कदम उठाता है।

ट्रेलर में इसके बाद रवि किशन का एंट्री होती है, जो अपने किरदार में इंटेंस और अप्रेडिक्टेबल अंदाज लेकर आते हैं। उनके आने के बाद कहानी में नए ट्विस्ट और रोमांच सामने आते हैं।

‘साइको सैयां’ का ट्रेलर हुआ रिलीज: रवि किशन और तेजस्वी प्रकाश ने दिखाया दमदार अंदाज

रवि किशन ने अपने किरदार के बारे में क्या कहा? तेजस्वी प्रकाश का ओटीटी डेब्यू

रवि किशन ने कहा, “मेरे किरदार अपने ही नियमों से चलता है और अपनी अनप्रेडिक्टेबिलिटी के कारण कहानी में नए टर्न लाता है। यह रोल काफी इंटेंस और बेबाक है। इसे निभाने में मुझे बहुत मज़ा आया। टीवी की प्रसिद्ध एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश इस सीरीज से ओटीटी पर डेब्यू कर रही हैं। उन्होंने कहा, “साइको सैयां मेरा पहला ओटीटी प्रोजेक्ट है और मेरा रोल काफी लेयर्ड और चुनौतीपूर्ण है। मैं इस अवसर के लिए बहुत शुक्रगुजार हूं।

सीरीज में रवि किशन और तेजस्वी के अलावा कई प्रमुख कलाकार भी हैं, जो कहानी को मजबूती प्रदान करते हैं। इसमें सृष्टि श्रीवास्तव, सुरभि चंदना, वरुण भगत, अश्विनी कालसेकर और यशपाल शर्मा प्रमुख सपोर्टिंग रोल में नजर आएंगे। ‘साइको सैयां’ 25 फरवरी 2026 से अमेज़न एमएक्स प्लेयर, प्राइम वीडियो और अन्य प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर फ्री में स्ट्रीम होगी। 

Leave a comment