Samsung ने भारत में Galaxy M और F Series के कई स्मार्टफोन्स की कीमतों में बड़ी कटौती की है. नए प्राइस आज से लागू हो गए हैं, जिससे ग्राहकों को चुनिंदा मॉडल्स पर 12,000 रुपये तक की बचत का मौका मिलेगा।
Tech: Samsung ने अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में बड़ा प्राइस रिविजन करते हुए Galaxy M और F Series के कई मॉडल्स सस्ते कर दिए हैं. कंपनी ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है, जब स्मार्टफोन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. नई कीमतों के बाद Galaxy M56 5G, Galaxy M36 और Galaxy F36 जैसे मॉडल अब पहले के मुकाबले काफी कम कीमत में उपलब्ध होंगे ।
Galaxy M Series के कई मॉडल्स हुए सस्ते
Samsung ने अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन लाइनअप में बड़ा प्राइस कट लागू किया है. कंपनी ने Galaxy M Series के कई मॉडल्स की कीमतों में भारी कमी की घोषणा की है, जिससे ग्राहकों को हजारों रुपये की बचत का मौका मिलेगा. नई कीमतें तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

Galaxy M17e 5G अब 18,999 रुपये की जगह 12,499 रुपये में उपलब्ध होगा. वहीं Galaxy M17 5G की कीमत घटाकर 13,999 रुपये कर दी गई है।इसके अलावा Galaxy M36 की नई कीमत 16,999 रुपये तय की गई है, जो पहले 26,999 रुपये में बिक रहा था।
सबसे बड़ा प्राइस कट Galaxy M56 5G पर देखने को मिला है. यह स्मार्टफोन अब 21,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जबकि इसकी पुरानी कीमत 33,999 रुपये थी. यानी ग्राहकों को सीधे 12,000 रुपये तक का फायदा मिलेगा।
Galaxy F Series पर भी बड़ा डिस्काउंट
Samsung ने केवल M Series ही नहीं, बल्कि अपनी Galaxy F Series के मॉडल्स की कीमतें भी कम कर दी हैं. Galaxy F70e अब 12,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जबकि इसकी लॉन्च कीमत 18,999 रुपये थी।
इसके साथ Galaxy F36 5G की कीमत में भी बड़ी कटौती की गई है. यह फोन अब 16,999 रुपये में उपलब्ध होगा. कंपनी का यह कदम ऐसे समय में आया है, जब मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है।
सेल ऑफर्स के साथ ग्राहकों को मिलेगा अतिरिक्त फायदा
नई कीमतों के साथ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर चल रही सेल भी ग्राहकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. Flipkart और Amazon पर कई स्मार्टफोन्स पर बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस दिए जा रहे हैं, जिससे कुल कीमत और कम हो सकती है।
इसी दौरान iPhone 16 पर भी बड़ी डील सामने आई है. Flipkart की Sasa Lele Sale में यह फोन 58,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध कराया जाएगा. लॉन्च के समय इसकी कीमत 79,999 रुपये थी, जबकि फिलहाल यह करीब 69,900 रुपये में बिक रहा है।









