SBI Clerk Admit Card 2026 जारी, 26-27 सितंबर को होगी प्रीलिम परीक्षा; ऐसे करें हॉल टिकट डाउनलोड

SBI Clerk Admit Card 2026 जारी हो गया है। उम्मीदवार sbi.co.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। प्रीलिम परीक्षा 26 और 27 सितंबर को होगी।

SBI Clerk Prelims Admit Card 2026 जारी कर दिया गया है। जूनियर एसोसिएट पदों के लिए उम्मीदवार sbi.co.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा 26 और 27 सितंबर 2026 को आयोजित होगी।

नई दिल्ली: SBI Clerk Admit Card 2026 जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जारी कर दिया गया है। भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से लॉगिन डिटेल के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। SBI Clerk की प्रारंभिक परीक्षा 26 और 27 सितंबर 2026 को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

26 और 27 सितंबर को होगी प्रीलिम परीक्षा

SBI की ओर से जूनियर एसोसिएट क्लर्क भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी।

SBI Clerk Prelims Exam 26 और 27 सितंबर 2026 को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचना होगा। तय समय के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, जिसके कारण अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ से करें डाउनलोड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा। इसके बाद वेबसाइट के करियर सेक्शन में जाकर भर्ती से संबंधित एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा। नए पेज पर उम्मीदवार को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ यानी पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करना होगा।

लॉगिन करने के बाद SBI Clerk Admit Card स्क्रीन पर दिखाई देगा। उम्मीदवार इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड को साथ ले जाना जरूरी होगा।

100 प्रश्नों का होगा प्रीलिम पेपर

SBI Clerk Preliminary Exam में मल्टीपल च्वाइस वाले कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र को तीन सेक्शन में बांटा गया है। इसमें English Language से 30 प्रश्न, Numerical Ability से 35 प्रश्न और Reasoning Ability से 35 प्रश्न होंगे। परीक्षा पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 60 मिनट का समय मिलेगा।

प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक निर्धारित है। वहीं, गलत उत्तर देने पर प्रत्येक प्रश्न के लिए 1/4 अंक की कटौती की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना होगा।

9124 पदों पर होगी भर्ती

SBI Clerk भर्ती के तहत विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 9124 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें गुजरात में 330, कर्नाटक में 760, मध्य प्रदेश में 113, छत्तीसगढ़ में 287, ओडिशा में 1100, जम्मू-कश्मीर में 84 और हिमाचल प्रदेश में 9 पद शामिल हैं।

लद्दाख यूटी में 7, तमिलनाडु में 1410, तेलंगाना में 260, राजस्थान में 350, वेस्ट बंगाल में 555, अंडमान निकोबार आइसलैंड में 15 और सिक्किम में 60 पद हैं। उत्तर प्रदेश में 250, महाराष्ट्र में 1718, गोवा में 62, अरुणाचल प्रदेश में 55, असम में 110, मणिपुर में 14, मेघालय में 24, मिजोरम में 32 और नागालैंड में 27 पद हैं, जिनमें 31 बैकलॉग पद शामिल हैं। त्रिपुरा में 48 पद हैं, जिनमें 28 बैकलॉग पद हैं।

इनके अलावा 1444 पद बैकलॉग पदों के लिए आरक्षित हैं। इस तरह SBI Clerk भर्ती के माध्यम से कुल 9124 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

Leave a comment