SBI Clerk Pre Exam 2025 की डेट्स घोषित हो गई हैं। परीक्षा 20, 21 और 27 सितंबर को आयोजित होगी। एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर परीक्षा से 7-10 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।
SBI Clerk Pre Exam Date 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने क्लर्क भर्ती परीक्षा यानी Junior Associates (Customer Support & Sales) पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam) की तिथियों का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा सितंबर 2025 में तीन अलग-अलग दिनों पर आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है उनके लिए अब तैयारी को अंतिम रूप देने का समय आ चुका है।
प्री एग्जाम डेट्स जारी
एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी जानकारी के अनुसार क्लर्क भर्ती की प्रीलिम परीक्षा 20, 21 और 27 सितंबर 2025 को होगी। इन तीन दिनों में अलग-अलग शिफ्ट में उम्मीदवार परीक्षा देंगे। जिन उम्मीदवारों ने फॉर्म भरा है उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड की डिटेल सुरक्षित रखें ताकि एडमिट कार्ड जारी होते ही तुरंत डाउनलोड कर सकें।
एडमिट कार्ड कब होंगे जारी
एसबीआई ने साफ कर दिया है कि Admit Card परीक्षा की तिथि से 7 से 10 दिन पहले उपलब्ध कराए जाएंगे। यानी अभ्यर्थी सितंबर के दूसरे हफ्ते से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। यह केवल ऑनलाइन mode में जारी होंगे। उम्मीदवारों को अपने लॉगिन डिटेल (Registration No. और Password/Date of Birth) भरकर एडमिट कार्ड प्राप्त करना होगा। किसी भी अभ्यर्थी को ऑफलाइन प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।
SBI Clerk Pre Exam Pattern 2025
परीक्षा का पैटर्न समझना बेहद जरूरी है ताकि अभ्यर्थी सही रणनीति बना सकें।
- परीक्षा Online Mode में होगी।
- प्रश्न बहुविकल्पीय (Objective Type) होंगे।
- कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
- प्रश्न पत्र तीन सेक्शन में बंटा होगा।
- कुल समय 60 मिनट यानी 1 घंटा मिलेगा।
सेक्शन वाइज प्रश्न वितरण
- English Language – 30 प्रश्न
- Numerical Ability – 35 प्रश्न
- Reasoning Ability – 35 प्रश्न
नेगेटिव मार्किंग का नियम
हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक (1/4th Marks) काटे जाएंगे। इसलिए अनुमान लगाकर प्रश्न हल करने से बचना चाहिए।
प्रीलिम्स के बाद क्या होगा
जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा में निर्धारित Category-wise Cutoff अंक हासिल करेंगे उन्हें मुख्य परीक्षा (Mains Exam) के लिए बुलाया जाएगा। Mains में सफल होने वाले उम्मीदवारों को Language Proficiency Test (LPT) देना होगा। सभी चरणों में सफल रहने वाले अभ्यर्थियों के नाम अंतिम चयन सूची (Final Merit List) में शामिल किए जाएंगे।
भर्ती के तहत कुल पदों की संख्या
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 5180 Regular और 810 Backlog पदों पर नियुक्तियां होंगी। यानी लगभग 6000 पदों पर उम्मीदवारों को मौका मिलेगा।
राज्यवार पदों का विवरण
भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह देशभर में फैली हुई है। अलग-अलग राज्यों में पदों की संख्या अलग-अलग है। उम्मीदवारों को उसी राज्य/स्थानीय भाषा के अनुसार आवेदन करना होता है। नीचे प्रमुख राज्यों का विवरण दिया जा रहा है।
- गुजरात – 220 पद
- आंध्र प्रदेश – 310 पद
- कर्नाटक – 270 पद (198 बैकलॉग)
- मध्य प्रदेश – 100 पद (37 बैकलॉग)
- छत्तीसगढ़ – 220 पद (32 बैकलॉग)
- ओडिशा – 190 पद
- हरियाणा – 138 पद
- जम्मू-कश्मीर – 29 पद
- हिमाचल प्रदेश – 68 पद
- लद्दाख – 37 पद
- पंजाब – 178 पद
- तमिलनाडु – 380 पद
- तेलंगाना – 250 पद (58 बैकलॉग)
- राजस्थान – 260 पद (27 बैकलॉग)
- पश्चिम बंगाल – 270 पद (4 बैकलॉग)
- अंडमान-निकोबार – 30 पद (2 बैकलॉग)
- सिक्किम – 20 पद
- उत्तर प्रदेश – 514 पद (18 बैकलॉग)
- महाराष्ट्र – 476 पद (74 बैकलॉग)
- दिल्ली – 169 पद (5 बैकलॉग)
- उत्तराखंड – 127 पद
- असम – 145 पद (170 बैकलॉग)
- बिहार – 260 पद
- झारखंड – 130 पद
- केरल – 247 पद (12 बैकलॉग)
- गोवा – 14 पद
- लक्षद्वीप – 3 पद