SEBI ने फिनइन्फ्लूएंसर अवधूत साठे और उनकी ट्रेडिंग अकादमी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 546 करोड़ रुपये की गैरकानूनी कमाई जब्त कर दी। जांच में शिक्षा के नाम पर अनरजिस्टर्ड स्टॉक टिप्स बेचना और पेड ट्रेडिंग एडवाइजरी चलाना साबित हुआ।
SEBI Action: बाजार नियामक सेबी (Sebi) ने शिक्षा के नाम पर स्टॉक टिप्स और निवेश सलाह बेचने वाले लोकप्रिय फिनइन्फ्लूएंसर अवधूत दिनकर साठे और उनकी अवधूत साठे ट्रेडिंग अकादमी पर सख्त कार्रवाई की है। सेबी ने न सिर्फ उन्हें शेयर बाजार में किसी भी तरह के ट्रेडिंग सौदे से रोक दिया है, बल्कि उनके 546 करोड़ रुपये के कथित गैरकानूनी मुनाफे को भी तुरंत प्रभाव से जब्त कर लिया है। सेबी की इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि बिना रजिस्ट्रेशन के Investment Advice या Research Services बेचने पर अब कड़ा दंड मिल सकता है।
कार्रवाई की वजह
सेबी के मुताबिक अकादमी खुद को Stock Market Education Platform बताती थी, जबकि जांच में पाया गया कि यहां पूरी तरह से अनरजिस्टर्ड निवेश सलाह और स्टॉक टिप्स बेचे जा रहे थे। यानी अकादमी अपनी ऑपरेशन गतिविधियों को Education बता रही थी, लेकिन अंदर ही अंदर Live Trading Calls, Buy-Sell Recommendations, Target Prices और Option Strategies बेच रही थी। सेबी के आदेश में साफ कहा गया कि अकादमी तुरंत इन सभी Unregistered Advisory Services को बंद करे और Live Market Data का इस्तेमाल भी रोक दे।
करोड़ों की कमाई और स्टॉक एडवाइजरी सेल
सेबी की विस्तृत जांच में 2015 से अक्टूबर 2025 तक की वित्तीय गतिविधियों का गहन विश्लेषण किया गया। इसमें सामने आया कि अकादमी ने 601 करोड़ रुपये फीस के रूप में कमाए। यह फीस ‘शिक्षा’ के नाम पर ली गई, लेकिन वास्तव में यह रकम Tips Selling और Advisory Model का हिस्सा थी।
जुलाई 2017 से अक्टूबर 2025 के बीच अकादमी विभिन्न Paid Courses, Exclusive WhatsApp Groups और Live Interactive Sessions के माध्यम से सीधे निवेश सलाह बेच रही थी। इसमें प्रतिभागियों को यह बताया जाता था कि कौन सा स्टॉक खरीदना है, कब बेचना है, कितना कैपिटल लगाना है और किस Target Price या Stop Loss पर ट्रेड करना है। जबकि ये सेवाएं सिर्फ Registered Investment Advisors को देने की अनुमति है।
सेबी के पास मिले पुख्ता सबूत
सेबी ने अपने आदेश में यह भी बताया कि जांच के दौरान कई वीडियो और चैट रिकॉर्डिंग मिलीं, जिनमें अवधूत साठे लाइव मार्केट सेशन में कीमतों का वास्तविक चार्ट दिखाते हुए Buy-Sell Advice देते दिखे। कुछ रिकॉर्डिंग में वे अपनी खुद की Trading Positions बताते भी नजर आए। वहीं कई प्रतिभागियों ने चैट में स्वीकार किया कि उन्होंने साठे की सलाह के आधार पर ट्रेड किया। इन सबूतों से यह स्पष्ट हुआ कि यह गतिविधि सिर्फ Education नहीं थी बल्कि वास्तविक Trading Advisory Service थी।
सेवाएं देने की अनुमति नहीं थी
सेबी ने यह साफ कर दिया है कि न तो अवधूत साठे और न ही उनकी ट्रेडिंग अकादमी Registered Investment Advisor (RIA) या Registered Research Analyst (RA) हैं। इसके बावजूद वे Paid Recommendations और Portfolio Advice दे रहे थे, जो सेबी के नियमों का सीधा उल्लंघन है। सेबी के मुताबिक यह गतिविधि निवेशकों को Mislead कर सकती है और बाजार की पारदर्शिता पर असर डालती है।
झूठे दावों पर सवाल
सेबी ने बताया कि मार्च 2024 में अकादमी को आधिकारिक चेतावनी जारी की गई थी। इसमें कहा गया था कि वे सिर्फ अपने फायदे वाले ट्रेड दिखा रहे हैं, गलत दावे कर रहे हैं और लोगों को असाधारण मुनाफे के वादों से गुमराह कर रहे हैं। चेतावनी के बाद भी अकादमी ने वही गतिविधियां जारी रखीं। सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो, फर्जी Testimonials और Unrealistic Profit Figures दिखाकर निवेशकों को आकर्षित किया जा रहा था। जबकि वास्तविकता में कई लोग उनके Tips और Strategies के कारण गंभीर नुकसान उठा रहे थे।











