अलीगढ़ शिक्षक हत्याकांड! आरोपियों तक हथियार कैसे पहुँचे? AMU CCTV फेल का खुलासा

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में राव दानिश की सुनियोजित हत्या, हथियार सप्लाई और खराब सीसीटीवी कैमरे; पुलिस दोस्ती, प्रॉपर्टी और निर्माण विवाद पर जांच कर रही है।
अलीगढ़ शिक्षक हत्याकांड! आरोपियों तक हथियार कैसे पहुँचे? AMU CCTV फेल का खुलासा

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में राव दानिश की हत्या पूरी तरह से सुनियोजित थी। पुलिस ने रैकी, हथियार सप्लाई और फरारी की रणनीति के सबूत जुटाए हैं। जांच में दोस्ती विवाद, प्रॉपर्टी झगड़ा और निर्माण शिकायत मुख्य एंगल बने हैं।

Uttar pradesh: पुलिस के अनुसार, 24 दिसंबर को राव दानिश की हत्या अचानक नहीं हुई, बल्कि यह लंबे समय से तैयार की गई सुनियोजित वारदात थी। हमलावरों ने पहले कई दिनों तक एबीके बॉयज कॉलेज और आसपास के इलाके की रैकी की। पान वाली कोठी से लेकर कैंपस के अंदर तक कम से कम पांच बार इलाके का निरीक्षण किया गया।

हत्या से दो दिन पहले अलीगढ़ के केला नगर इलाके से छह पिस्टल की सप्लाई हुई थी। साथ ही, हमलावरों के लिए नीली स्कूटी और काली बाइक की व्यवस्था भी की गई थी। हत्या के दिन, राव दानिश अपने साथियों शाहिद उर्फ भोलू और शिक्षक इमरान के साथ कैनेडी पार्क से निकल रहे थे। तभी शूटर ने गोलियां चलाई। हमले के दौरान एक शूटर लगातार गोली चलाता रहा और दूसरा उसे कवर करता रहा।

तीन मुख्य एंगल जांच में

पुलिस जांच में अब तक तीन मुख्य कारण सामने आए हैं। पहला, सालों पुराना दोस्ती विवाद। करीब आठ-दस साल पहले दानिश का अपने दोस्त से विवाद हुआ था, जिसमें उसने दोस्त की पत्नी के सामने उसकी पिटाई की थी।

अलीगढ़ शिक्षक हत्याकांड! आरोपियों तक हथियार कैसे पहुँचे? AMU CCTV फेल का खुलासा

दूसरा, करोड़ों की प्रॉपर्टी डील का झगड़ा। दानिश प्रॉपर्टी डील में पार्टनर थे और हिस्सेदारी की रकम न मिलने पर विवाद चल रहा था। तीसरा, अमीरनिशा क्षेत्र में निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत की शिकायत। दानिश और उनके साथियों ने शिकायत की थी, जिसके बाद काम रुका। पुलिस इन सभी एंगल पर गहन जांच कर रही है।

हमलावरों की रणनीति 

हमलावरों ने वारदात से पहले बैकअप के तौर पर दो अन्य बदमाश भी तैनात किए थे। उनका काम भीड़ की स्थिति में मोर्चा संभालना था। घटना से कुछ ही देर पहले मौलाना आजाद लाइब्रेरी चौराहे पर एक्सीडेंट हुआ, जिससे छात्र इकट्ठा हो गए। इसी अफरा-तफरी में हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया।


हत्या के बाद हमलावर सुलेमान हॉल, NCC ऑफिस वाली गली, टूटी बाउंड्री और VIP स्ट्रीट होते हुए जमालपुर ईदगाह पहुंचे। वहां से उन्होंने सेंचुअरी गेट से पुरानी चुंगी वाले पुल की ओर निकलकर फरार होने की कोशिश की।

सीसीटीवी भी थे ख़राब 

पुलिस को घटना के बाद पता चला कि एएमयू के अधिकांश सीसीटीवी कैमरे खराब थे। प्रॉक्टर वसीम अली ने कहा कि मेंटिनेंस न होने के कारण कैमरों में खराबी आई। अब इन कैमरों को सही करने का काम शुरू किया गया है। इसके अलावा, मूंगफली बेचने वाले एक व्यक्ति ने घटना के समय मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाने की कोशिश की, लेकिन बदमाश ने पिस्तौल दिखाकर उसे रोक दिया।

पुलिस के पास अब कई अहम सुराग हैं, जिनकी मदद से हमलावरों को जल्द पकड़ने और हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का खुलासा करने की योजना बनाई जा रही है।

Leave a comment