शंकराचार्य ने अलंकार अग्निहोत्री को बड़े धर्मिक पद का दिया प्रस्ताव, PCS अधिकारी ने इस्तीफा लेकर जताई आपत्ति

शंकराचार्य ने अलंकार अग्निहोत्री को बड़े धार्मिक पद पर नियुक्ति का प्रस्ताव दिया। इस निर्णय पर एक PCS अधिकारी ने विरोध जताते हुए इस्तीफा दे दिया। पढ़ें इस विवाद
शंकराचार्य ने अलंकार अग्निहोत्री को बड़े धर्मिक पद का दिया प्रस्ताव, PCS अधिकारी ने इस्तीफा लेकर जताई आपत्ति

बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री और शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बीच हुई फोन बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

UP News: बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री और ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की फोन पर हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान शंकराचार्य ने अग्निहोत्री को धर्म के क्षेत्र में बड़ा पद देने का प्रस्ताव रखा।

वीडियो में देखा जा सकता है कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद माघ मेले के दौरान अपने शिविर से फोन पर अलंकार अग्निहोत्री से बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा:

'हम लोगों के मन में दो तरह की प्रतिक्रिया है। एक, दुख कि आपने कितनी मेहनत से पढ़ाई की और पद प्राप्त किया, आज वह अचानक चला गया। दूसरी, आपकी सनातन धर्म के प्रति निष्ठा देखकर पूरा समाज प्रसन्न है। आपको अभिनंदन करता हूं। सरकार ने जो पद दिया था, उससे बड़ा धर्मिक पद हम आपको देने का प्रस्ताव रखते हैं।'

इसके जवाब में अलंकार अग्निहोत्री ने कहा, "ठीक है महाराज जी, जल्द ही आपका आशीर्वाद लेते हैं और मिलते हैं।

शंकराचार्य ने अलंकार अग्निहोत्री को बड़े धर्मिक पद का दिया प्रस्ताव, PCS अधिकारी ने इस्तीफा लेकर जताई आपत्ति

अलंकार अग्निहोत्री ने इस्तीफा क्यों दिया?

अलंकार अग्निहोत्री ने अपने इस्तीफे में कहा कि वह सरकारी नीतियों और नए UGC नियमों से असहमत हैं। उन्होंने अपनी आपत्ति जताते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में लंबे समय से ब्राह्मण विरोधी अभियान चल रहा है। अग्निहोत्री ने माघ मेले के दौरान प्रयागराज में हुई घटनाओं का हवाला देते हुए लिखा कि ज्योतिषपीठ ज्योर्तिमठ के शिष्य और ब्राह्मणों पर स्थानीय प्रशासन ने मारपीट की, वृद्ध आचार्यों की शिखा पकड़े जाने और उन्हें जमीन पर गिराकर पीटे जाने की घटनाएं घटी। उन्होंने इसे धार्मिक और सांस्कृतिक अस्मिता का उल्लंघन बताया।

अलंकार अग्निहोत्री ने अपने पत्र में लिखा कि प्रयागराज में हुई घटनाओं से स्पष्ट होता है कि स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार ब्राह्मण विरोधी सोच के साथ कार्य कर रही है, और साधु-संतों की गरिमा के साथ खिलवाड़ कर रही है।

सोशल मीडिया पर विरोध और पोस्टर अभियान

सोशल मीडिया पर अलंकार अग्निहोत्री की एक तस्वीर भी वायरल हुई, जिसमें वह पोस्टर लिए खड़े हैं। पोस्टर पर लिखा है: #UGCRollback, काला कानून वापस लो… शंकराचार्य और संतों को अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। इसके अलावा सोमवार शाम को वह डीएम आवास पहुंचे और करीब एक घंटा वहां रहने के बाद बाहर निकले। इस अवसर पर उन्होंने जिला प्रशासन पर भी कड़ा आरोप लगाया।

अलंकार अग्निहोत्री ने अपने इस्तीफे में विशेष रूप से UGC 2026 के नियमों का विरोध किया। उनका मानना है कि ये नियम सामान्य वर्ग के छात्रों और वरिष्ठ अधिकारियों के अधिकारों के खिलाफ लागू किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कानून में इस तरह की एकतरफा प्रवृत्ति और प्रशासनिक हस्तक्षेप विश्वविद्यालयों और सरकारी संस्थानों में असंतोष पैदा कर सकते हैं।

Leave a comment