'Singham Again' का जलवा बरकरार: 31वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई

अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' ने 31 दिनों में 270 करोड़ की कमाई की। दमदार प्रदर्शन और शानदार वीकेंड कलेक्शन के साथ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है।

अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म सिंघम अगेन ने रिलीज के एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म, जिसमें करीना कपूर और अन्य स्टार्स का भी जलवा देखने को मिला, दीवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने शुरुआत से ही दर्शकों का दिल जीत लिया और अब 31 दिनों के बाद भी इसकी कमाई में स्थिरता बनी हुई हैं।

पांचवे वीकेंड पर कमाई में उछाल

'Singham Again' का जलवा बरकरार: 31वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई

फिल्म ने पांचवे वीकेंड पर भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। खासतौर पर रविवार को सिंघम अगेन के कलेक्शन में बड़ा उछाल देखने को मिला। रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार को फिल्म ने करीब 1.45 करोड़ रुपये की कमाई की, जो शनिवार के मुकाबले लगभग 30 लाख रुपये अधिक हैं।

फिल्म के बीते तीन दिनों का कलेक्शन

• 29वां दिन ₹1.50 करोड़

• 30वां दिन ₹1.15 करोड़

• 31वां दिन ₹1.45 करोड़

रिलीज के बाद से अब तक का सफर

सिंघम अगेन ने अपने पहले वीकेंड में 100 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया था। इसके बाद फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में शामिल होने में 10 दिनों का समय लिया। हालांकि, तीसरे हफ्ते से कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन वीकेंड पर यह ट्रेंड फिर से मजबूत हो गया। अब तक यह फिल्म कुल 270 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी हैं।

क्या खत्म होगा 'सिंघम' का सफर?

फिल्म की मजबूत पकड़ के बावजूद, आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला कठिन हो सकता है। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म पुष्पा 2 जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, जिससे सिंघम अगेन के कलेक्शन पर असर पड़ने की संभावना हैं।

'सिंघम अगेन' का खास आकर्षण

'Singham Again' का जलवा बरकरार: 31वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई

फिल्म की सफलता का श्रेय अजय देवगन के दमदार प्रदर्शन, करीना कपूर के शानदार अभिनय और रोहित शेट्टी के सिग्नेचर स्टाइल में बने एक्शन सीक्वेंस को दिया जा सकता है। सिंघम अगेन ने न केवल मल्टीस्टारर फिल्मों की परंपरा को मजबूती दी है, बल्कि दर्शकों को एक बार फिर बड़े पर्दे पर पुलिस-एक्शन ड्रामा का स्वाद चखाया हैं।

भविष्य की राह

• अगर फिल्म आने वाले हफ्तों में अपने मौजूदा ट्रेंड को बनाए रखती है, तो यह 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है। हालांकि, इसके लिए इसे नए रिलीज होने वाली फिल्मों के दबाव का सामना करना होगा।

• महीनेभर बाद भी सिंघम अगेन का बॉक्स ऑफिस पर राज कायम है। जहां फिल्म की कुल कमाई 270 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुकी है, वहीं दर्शकों का प्यार इस बात का संकेत है कि 'सिंघम' की दहाड़ अभी थमी नहीं हैं।

Leave a comment