SIR अपडेट में बड़ा असर, 24 लाख मतदाताओं के नाम कटने की आशंका

SIR अभियान में राजस्थान के 24 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम खतरे में। 9 दिसंबर से नोटिस जारी होंगे, दस्तावेज मांगे जाएंगे।
SIR अपडेट में बड़ा असर, 24 लाख मतदाताओं के नाम कटने की आशंका

राजस्थान में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान 24 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटने के खतरे में हैं। ये नाम 2002 की पुरानी सूची से मेल नहीं खा पाए हैं। ऐसे मतदाताओं को 9 दिसंबर से नोटिस भेजे जाएंगे और दस्तावेज मांगे जाएंगे।

Rajasthan Voter List SIR Update: राजस्थान में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 24 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हट सकते हैं। निर्वाचन विभाग 2026 की अंतिम सूची से पहले 2002 की मतदाता सूची से मिलान कर रहा है। जिन मतदाताओं का रिकॉर्ड मेल नहीं खाएगा, उन्हें 9 दिसंबर से नोटिस जारी होंगे। यह कार्रवाई राज्यभर में चल रहे सत्यापन अभियान के तहत की जा रही है, जिसमें जयपुर, जोधपुर और उदयपुर जैसे जिलों में सबसे ज्यादा विसंगतियां सामने आई हैं।

SIR प्रक्रिया में सामने आई बड़ी विसंगति

देशभर के 12 राज्यों में 4 नवंबर से शुरू हुए SIR अभियान में राजस्थान में बड़ी संख्या में मतदाता पुराने रिकॉर्ड से मेल नहीं खा रहे हैं। विभाग के अनुसार 24 लाख से अधिक वोटर ऐसे हैं जिनके नाम 2002 की मतदाता सूची में दर्ज अभिभावकों के नामों से मैप नहीं हो पा रहे हैं।

9 दिसंबर से नोटिस जारी होंगे

निर्वाचन आयोग 4 दिसंबर को ड्राफ्ट रोल जारी करेगा। इसके बाद दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया शुरू होगी। जिन मतदाताओं के नाम पुरानी लिस्ट से मेल नहीं खाएंगे, उन्हें 9 दिसंबर से नोटिस भेजे जाएंगे। मतदाताओं को अपनी पात्रता साबित करने के लिए पहचान और निवास से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा।

SIR अपडेट में बड़ा असर, 24 लाख मतदाताओं के नाम कटने की आशंका

4.50 करोड़ से अधिक फॉर्म जमा और डिजिटाइज

राजस्थान के 5.46 करोड़ मतदाताओं में से 4.59 करोड़ के गणना प्रपत्र बूथ लेवल अधिकारियों ने घर-घर सर्वेक्षण के दौरान एकत्र कर लिए हैं। इनमें 4 करोड़ 34 लाख 77 हजार से अधिक मतदाताओं के विवरण 2002 की सूची से मेल खाते हैं। ऐसे मतदाताओं को किसी अतिरिक्त दस्तावेज की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इन जिलों में मैपिंग का सबसे ज्यादा अंतर

सबसे अधिक विसंगतियां जयपुर (1.95 लाख), जोधपुर (1.47 लाख), भीलवाड़ा (1.29 लाख), सीकर (1.15 लाख), बीकानेर (1.11 लाख) और उदयपुर (1.03 लाख) जिलों में सामने आई हैं। यहां सबसे अधिक वोटर ऐसे हैं जिनके नाम या अभिभावक 2002 की सूची से मेल नहीं खा पाए हैं।

Leave a comment