सिरोही में सवर्ण समाज ने UGC के नए कानून के खिलाफ सड़क पर उतरा, कलेक्ट्री तक रैली

सिरोही में सवर्ण समाज ने UGC के नए कानून के विरोध में रैली निकाली। कलेक्ट्री तक नारेबाजी, SDM को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
सिरोही में सवर्ण समाज ने UGC के नए कानून के खिलाफ सड़क पर उतरा, कलेक्ट्री तक रैली

सवर्ण समाज ने UGC के नए कानून को काला कानून करार देते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की। रैली में हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ। SDM को ज्ञापन सौंपा गया और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।

Rajasthan: सिरोही जिले में गुरुवार (5 फरवरी) को सवर्ण समाज ने UGC के नए कानून के विरोध में सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध की शुरुआत बाबा रामदेव गार्डन में आयोजित सभा से हुई। सभा को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष मांगूसिंह बावली ने संबोधित किया। 

उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि नया कानून वापस नहीं लिया गया, तो पंचायती राज चुनावों में सवर्ण समाज हर सीट पर उम्मीदवार उतारेगा। बावली ने कहा कि इसका उद्देश्य चुनाव जीतना नहीं, बल्कि काला कानून लाने वाली सरकार और उसके नेताओं को सबक सिखाना है। सभा में उपस्थित लोगों ने उनके बयान का जोरदार समर्थन किया।

समाजसेवियों ने जताया समर्थन

सभा में कई नेताओं और समाजसेवियों ने अपने विचार रखे। इसमें विप्र फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष हिम्मत राजपुरोहित, बीजेपी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिलीपसिंह मांडाणी, एडवोकेट अशोक पुरोहित, कपड़ा एसोसिएशन अध्यक्ष माधोसिंह देवड़ा, बीजेपी जिला मंत्री भुवनेश राजपुरोहित और NSUI छात्र नेता पदमसिंह देवड़ा शामिल थे।

सिरोही में सवर्ण समाज ने UGC के नए कानून के खिलाफ सड़क पर उतरा, कलेक्ट्री तक रैली

वक्ताओं ने कहा कि UGC का नया कानून समाज के हितों के खिलाफ है और इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने हाथों में तख्तियां और बैनर उठाकर समर्थन जताया।

तख्तियां और नारों के साथ कलेक्ट्री तक रैली

सभा के बाद प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए रैली का रूप लिया और कलेक्ट्री तक पहुंची। रैली में लोग हाथों में 'UGC कानून वापस लो' और 'काला कानून नहीं चलेगा' जैसे बैनर और तख्तियां लेकर चल रहे थे। रैली के दौरान विरोध के नारे पूरे इलाके में गूंज उठे।

कलेक्ट्री पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन SDM हरिसिंह देवल को सौंपा। ज्ञापन में UGC कानून को तुरंत वापस लेने और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई। बड़ी संख्या में समाजबंधु इस दौरान मौजूद थे।

सामाजिक-सियासी तापमान

सिरोही जिले में UGC कानून को लेकर सामाजिक और सियासी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। सवर्ण समाज ने साफ कर दिया है कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। सरकार पर दबाव बनाने के लिए समाज ने अब आंदोलन की रणनीति तय की है और आगामी दिनों में इसका असर क्षेत्रीय राजनीति पर भी देखा जा सकता है।

Leave a comment