SJVN लिमिटेड ने KPI Green Energy को 696.50 करोड़ रुपये का ऑर्डर दिया है, जिसमें पूरे प्रोजेक्ट का लाइफसाइकल शामिल है। वहीं, रोल्स-रॉयस ने भारत फोर्ज के साथ पर्ल 700 और पर्ल 10X इंजन के फैन ब्लेड निर्माण और सप्लाई के लिए समझौता किया, जिससे भारत में एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग क्षमता मजबूत होगी।
Rolls Royace-Bharat Forge Partnership: SJVN लिमिटेड ने KPI Green Energy को 696.50 करोड़ रुपये का ऑर्डर दिया, जो इक्विपमेंट सप्लाई, कंस्ट्रक्शन और दीर्घकालिक O&M तक पूरे प्रोजेक्ट का कवरेज करता है। इस बीच, एयरोस्पेस कंपनी रोल्स-रॉयस ने पर्ल 700 और पर्ल 10X इंजन के फैन ब्लेड निर्माण और सप्लाई के लिए भारत फोर्ज के साथ समझौता किया। यह समझौता भारत में मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने और ग्लोबल सप्लाई चेन को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।
एयरोस्पेस सेक्टर में भारत फोर्ज और रोल्स रॉयस की साझेदारी
इसी बीच एयरोस्पेस सेक्टर में भी एक बड़ी खबर सामने आई है। रोल्स रॉयस (Rolls Royce) ने भारत फोर्ज लिमिटेड (Bharat Forge) के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता किया है। इसके तहत पर्ल 700 और पर्ल 10X इंजन के लिए फैन ब्लेड की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई भारत में की जाएगी। इन फैन ब्लेड का इस्तेमाल बॉम्बार्डियर ग्लोबल 5500/6500, गल्फस्ट्रीम G700/G800 और डसॉल्ट फाल्कन 10X जैसे बिजनेस जेट में होगा।
यह समझौता रोल्स रॉयस की 2030 तक भारत में अपनी सप्लाईचेन को दोगुना करने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। इसके अलावा यह भारत की मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं पर कंपनी के भरोसे को भी उजागर करता है।
बर्लिन में हुई डील साइनिंग
इस समझौते पर साइनिंग की प्रक्रिया बर्लिन में रोल्स रॉयस के डाहलेविट्ज फेसिलिटी में पूरी की गई। इस डील से न केवल दोनों कंपनियों का बल्कि भारत और अन्य देशों के बीच सहयोग भी मजबूत होगा। इसके साथ ही भारत फोर्ज की स्थिति एक मजबूत एयरोस्पेस कंपोनेंट सप्लायर के रूप में और भी मजबूत होगी।
पहली साझेदारी और अब नया कॉन्ट्रैक्ट
रोल्स रॉयस और भारत फोर्ज ने पहली बार 2020 में साथ काम करना शुरू किया था। इसके दौरान Pearl 700 के पार्ट्स की सोर्सिंग की गई। 2024 में पहली बार जीरो-डिफेक्ट फैन ब्लेड की सप्लाई की गई। नए साइन किए गए कॉन्ट्रैक्ट में अब पर्ल 10X इंजन को भी शामिल किया गया है।
पर्ल 10X इंजन क्या है
पर्ल 10X कुछ सबसे बड़े, तेज और लंबी दूरी तय करने वाले बिजनेस जेट विमानों को शक्ति प्रदान करता है। इसमें एडवांस2 इंजन कोर है, जिसे बिजनेस एविएशन सेक्टर में सबसे बेहतर माना जाता है। यह इंजन हाई परफॉर्मेंस लो-प्रेशर सिस्टम के साथ मिलकर 18,000 पाउंड से अधिक थ्रस्ट प्रदान करता है। भारत में रोल्स रॉयस की 90 वर्षों से मैन्युफैक्चरिंग और तकनीकी विरासत रही है।
भारत में मैन्युफैक्चरिंग का भविष्य
इस साझेदारी से भारत के एयरोस्पेस सेक्टर में मैन्युफैक्चरिंग की संभावनाएं बढ़ेंगी। हाई परफॉर्मेंस इंजन और कंपोनेंट्स की सप्लाई के लिए भारत को वैश्विक मंच पर मान्यता मिलेगी। यह न केवल रोजगार सृजन करेगा बल्कि तकनीकी विशेषज्ञता को भी मजबूत करेगा।