SL vs ENG T20I सीरीज: श्रीलंका ने किया 16 सदस्यीय टीम का एलान, वर्ल्ड कप तैयारी का अंतिम मौका

SL vs ENG T20I Series 2026: श्रीलंका ने अपनी 16 सदस्यीय टीम का एलान किया। यह टीम वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए आखिरी मौका है। जानिए टीम में कौन-कौन शामिल हैं

श्रीलंका ने बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। टीम की कमान दासुन शनाका संभालेंगे।

स्पोर्ट्स न्यूज़: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी तीन टी20 इंटरनेशनल (T20I) मैचों की श्रृंखला के लिए अपनी 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। सीरीज का पहला मैच 30 जनवरी 2026 को पल्लेकेले में खेला जाएगा। टीम की कप्तानी दासुन शनाका करेंगे। यह श्रृंखला दोनों टीमों के लिए T20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी का अंतिम मौका है।

श्रीलंका और इंग्लैंड की टी20I सीरीज का कार्यक्रम

  • पहला टी20I: 30 जनवरी, पल्लेकेले
  • दूसरा टी20I: 1 फरवरी, पल्लेकेले
  • तीसरा टी20I: 3 फरवरी, पल्लेकेले

श्रीलंका ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई टीम में अधिकांश खिलाड़ियों को अपनी टीम में जगह दी है। इससे स्पष्ट होता है कि टीम मैनेजमेंट अपनी विश्वसनीय और अनुभवी टीम के साथ वर्ल्ड कप रणनीति को मजबूत करना चाहता है।

श्रीलंका का 16 सदस्यीय स्क्वॉड

दासुन शनाका (कप्‍तान), पाथुम निसांका, कामिल मिश्रा, कुसल मेंडिस, कुसल जानिथ परेरा, धनंजय डी सिल्‍वा, चरित असलंका, जानिथ लियानागे, पवन रत्‍नायके, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेलालागे, महीश थीक्षणा, दुष्‍मंथ चमीरा, प्रमोद मधुषन, मतीश पाथिराना और ईशान मलिंगा।

यह सीरीज T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। श्रीलंका को वर्ल्ड कप में ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, ओमान और ज़िम्बाब्वे के साथ रखा गया है। वहीं, इंग्लैंड ग्रुप सी में इटली, नेपाल, स्कॉटलैंड और वेस्टइंडीज के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। T20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों की शुरुआत 8 फरवरी 2026 को होगी। श्रीलंका अपना पहला मुकाबला आयरलैंड से खेलेगी, जबकि इंग्लैंड का सामना नेपाल से होगा।

Leave a comment