So Long Valley के प्रोड्यूसर करण सिंह चौहान पर धोखाधड़ी का आरोप, एक्ट्रेस रुचि गुज्जर ने दर्ज कराई FIR

अभिनेत्री रुचि गुज्जर ने “So Long Valley” फिल्म के निर्माता करण सिंह चौहान पर ₹23 लाख की धोखाधड़ी, विश्वासघात और धमकी देने के आरोप लगाते हुए मुंबई पुलिस में FIR

मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े एक गंभीर मामले में अभिनेत्री रुचि गुज्जर ने निर्माता करण सिंह चौहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। 

एंटरटेनमेंट: फिल्म So Long Valley के निर्माता करण सिंह चौहान इस समय विवादों में घिर गए हैं। एक्ट्रेस और एंटरप्रेन्योर रुचि गुज्जर ने उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। यह विवाद एक हिंदी टेलीविजन सीरियल के सह-निर्माण को लेकर हुए 24 लाख रुपये के लेन-देन से जुड़ा है।

रुचि गुज्जर का आरोप – प्रोड्यूसर ने झूठे वादों से किया गुमराह

So Long Valley के प्रोड्यूसर करण सिंह चौहान पर धोखाधड़ी का आरोप, एक्ट्रेस रुचि गुज्जर ने दर्ज कराई FIR

एक्ट्रेस रुचि गुज्जर ने एफआईआर में बताया कि जुलाई 2023 से जनवरी 2024 के बीच उन्होंने अपनी कंपनी SR इवेंट एंड एंटरटेनमेंट से करण सिंह चौहान की कंपनी K स्टूडियोज और अन्य बैंक खातों में कई किस्तों में कुल ₹24 लाख रुपये ट्रांसफर किए। रुचि का दावा है कि करण ने खुद को एक हिंदी टेलीविजन शो का निर्माता बताया और कहा कि यह शो जल्द ही Sony TV पर प्रसारित किया जाएगा। उन्होंने रुचि को शो में सह-निर्माता (Co-producer) बनने का प्रस्ताव दिया और प्रोजेक्ट से जुड़े डॉक्यूमेंट्स व्हाट्सऐप पर भेजे।

रुचि ने आगे कहा कि कई बार संपर्क करने के बावजूद करण ने न तो प्रोजेक्ट शुरू किया और न ही उनकी रकम लौटाई। जब उन्होंने दबाव बनाया, तो करण ने बताया कि वह पैसे उसने अपनी फिल्म So Long Valley में निवेश कर दिए हैं। करण ने यह भी कहा कि फिल्म की रिलीज के बाद पैसे लौटा देगा। फिल्म So Long Valley के 27 जुलाई 2025 को रिलीज होने की खबर जब रुचि को मिली, तो उन्होंने करण से तत्काल पैसे लौटाने को कहा। इस पर करण ने कथित रूप से उन्हें धमकी देना शुरू कर दिया।

FIR में दर्ज हुईं IPC की धाराएं

So Long Valley के प्रोड्यूसर करण सिंह चौहान पर धोखाधड़ी का आरोप, एक्ट्रेस रुचि गुज्जर ने दर्ज कराई FIR

मुंबई पुलिस ने 24 जुलाई 2025 को इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। करण सिंह चौहान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धाराएं 318(4) (धोखाधड़ी), 352 (आपराधिक धमकी) और 351(2) (विश्वासघात) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के साथ सभी बैंक ट्रांजैक्शन डिटेल्स, अकाउंट नंबर और आर्थिक नुकसान का स्पष्ट उल्लेख मौजूद है।

मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बैंक लेन-देन, कॉल रिकॉर्ड्स, व्हाट्सऐप चैट्स और अन्य डिजिटल सबूतों की पड़ताल की जा रही है। इस जांच का मकसद यह पता लगाना है कि क्या सच में रुचि के पैसे का उपयोग फिल्म फंडिंग में किया गया था या नहीं। इस मामले में करण सिंह चौहान की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Leave a comment