सोनू-नेहा कक्कड़ के रिश्ते में दरार? 'सिबलिंग डिवोर्स' बन गया सोशल मीडिया का ट्रेंडिंग मुद्दा

नेहा और सोनू कक्कड़ के बीच बढ़ती दूरियों ने फैंस को कर दिया हैरान। सोशल मीडिया पर 'सिबलिंग डिवोर्स' बना बड़ा बहस का मुद्दा। जानिए क्या है पूरा मामला

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों अपनी प्रोफेशनल नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। इसकी वजह बना उनकी बड़ी बहन सोनू कक्कड़ का एक ऐसा सोशल मीडिया पोस्ट जिसने सभी को चौंका दिया। 

Sibling Divorce: बॉलीवुड की म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी आवाज़ से लाखों दिलों को छूने वाले कक्कड़ सिबलिंग्स नेहा, सोनू और टोनी कक्कड़ अब अपने आपसी रिश्तों को लेकर सुर्खियों में हैं। जहां एक ओर नेहा कक्कड़ अपनी प्रोफेशनल जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं, वहीं उनकी बहन सोनू कक्कड़ ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक और चौंकाने वाला पोस्ट शेयर कर सभी को हैरान कर दिया।

सोनू ने अपने पोस्ट में लिखा कि वह अपनी बहन नेहा और भाई टोनी से सारे रिश्ते तोड़ रही हैं। हालांकि उन्होंने कुछ समय बाद पोस्ट डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक यह खबर वायरल हो चुकी थी। इसी के साथ सोशल मीडिया पर एक नया शब्द 'Sibling Divorce' तेजी से ट्रेंड करने लगा।

क्या है 'Sibling Divorce'?

'सिबलिंग डिवोर्स' एक नया सामाजिक और भावनात्मक कॉन्सेप्ट है, जिसमें भाई-बहन आपसी सहमति या टकराव के चलते एक-दूसरे से भावनात्मक और व्यक्तिगत संबंध खत्म कर लेते हैं। यह कानूनी प्रक्रिया नहीं है, बल्कि एक आत्मिक दूरी को दर्शाता है, जहां दोनों एक-दूसरे की ज़िंदगी से खुद को पूरी तरह अलग कर लेते हैं।

सोनू-नेहा कक्कड़ के रिश्ते में दरार? 'सिबलिंग डिवोर्स' बन गया सोशल मीडिया का ट्रेंडिंग मुद्दा

सेलेब्स ने दी प्रतिक्रियाएं

इस विवाद पर कई सेलेब्रिटीज़ ने खुलकर अपनी राय रखी, शिव ठाकरे, जो हमेशा अपने मजेदार अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं, ने कहा, बाकी डिवोर्स तो सुने थे, लेकिन ये सिबलिंग डिवोर्स क्या होता है? मेरी मम्मी होती तो दोनों को एक-एक थप्पड़ मारकर कहती, तू उस कोने में बैठ, तू उस कोने में। भाई-बहन का रिश्ता ऐसा होता है जिसमें झगड़े होते हैं, पर दूरी नहीं आती।

टीना आहूजा (गोविंदा की बेटी) ने कहा मैं बहुत लकी हूं कि मेरा भाई मेरे साथ है। घर की बातें घर तक रखनी चाहिए। भाई-बहन के बीच कट्टी-बट्टी तो चलती रहती है, पर रिश्ता कभी खत्म नहीं होता। वहीं गौतमी कपूर (टीवी एक्ट्रेस और राम कपूर की पत्नी) ने चुप्पी साधते हुए कहा, ये उनका पारिवारिक मामला है और हमें इसमें राय नहीं देनी चाहिए।

फैंस भी हुए भावुक

सोनू-नेहा कक्कड़ के रिश्ते में दरार? 'सिबलिंग डिवोर्स' बन गया सोशल मीडिया का ट्रेंडिंग मुद्दा

सोनू के पोस्ट और फिर उसे डिलीट करने के बाद फैंस भी भावुक और कन्फ्यूज हो गए। सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। कुछ यूज़र्स ने लिखा कि यह सिर्फ एक इमोशनल आउटबर्स्ट हो सकता है, जबकि कुछ ने इसे पारिवारिक कलह का नतीजा बताया। इस पूरे विवाद पर नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ ने अब तक कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही कोई पॉजिटिव अपडेट सामने आए और तीनों के बीच फिर से वही पुराना अपनापन लौट आए।

नेहा, सोनू और टोनी कक्कड़ का सफर एक मध्यमवर्गीय परिवार से म्यूजिक इंडस्ट्री के शिखर तक का रहा है। ऐसे में इस तरह का भावनात्मक मोड़ फैंस के लिए भी दिल तोड़ने वाला है।

Leave a comment