Special Trains: रक्षाबंधन पर रेलवे का बड़ा तोहफा, दिल्ली के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; देखें रूट और टाइमिंग

Raksha Bandhan 2026 पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। जानें इन ट्रेनों के रूट, टाइमिंग और प्रमुख स्टॉपेज की पूरी जानकारी।

रक्षाबंधन के मौके पर घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। त्योहार के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए जबलपुर और कोटा से हजरत निजामुद्दीन के बीच विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

Raksha Bandhan Special Train 2026: रक्षाबंधन के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था की है। त्योहार के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए जबलपुर और कोटा से हजरत निजामुद्दीन के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया गया है। इन ट्रेनों के संचालन से मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिल सकेगा।

रेलवे की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, दोनों रूटों पर अलग-अलग तारीखों में विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि टिकट बुक करने और यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन का ताजा शेड्यूल और स्टॉपेज जरूर जांच लें।

जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 01701 जबलपुर से 29 अगस्त 2026 को रवाना होगी। यह ट्रेन रात 8:20 बजे जबलपुर से चलेगी और अगले दिन दोपहर 2:25 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। दिल्ली की ओर जाते समय ट्रेन कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। इसके प्रमुख पड़ावों में कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा और कोसी कलां शामिल हैं।

वापसी में ट्रेन नंबर 01702 30 अगस्त को हजरत निजामुद्दीन से शाम 3:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9:30 बजे जबलपुर पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों के लिए 2nd AC, 3rd AC, 3rd AC Economy, Sleeper और General श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।

01701 और 01702 के प्रमुख स्टॉपेज

स्टेशन का नाम

ट्रेन नंबर 01701 का आगमन

ट्रेन नंबर 01701 का प्रस्थान

ट्रेन नंबर 01702 का आगमन

जबलपुर जंक्शन

 

20:20

09:30

कटनी मुड़वारा

21:35

21:40

06:10

दमोह

22:55

22:57

04:40

सौगोर (सागर)

00:15

00:20

03:30

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन

05:50

05:55

00:05

ग्वालियर जंक्शन

07:30

07:35

22:25

धौलपुर जंक्शन

08:50

08:52

21:18

आगरा कैंट

09:30

09:35

20:30

मथुरा जंक्शन

11:10

11:15

19:35

कोसी कलां

11:43

11:45

17:50

हजरत निजामुद्दीन

14:25

 

 

कोटा-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने ट्रेन नंबर 09803 भी कोटा से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 22, 24 और 26 अगस्त 2026 को कोटा से रात 10:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। इस ट्रेन का मार्ग इंद्रगढ़ सुमेरगंज मंडी, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, श्री महावीरजी, हिंडौन सिटी, बयाना, भरतपुर और मथुरा से होकर गुजरेगा।

वापसी में ट्रेन नंबर 09804 23, 25 और 27 अगस्त को सुबह 9 बजे हजरत निजामुद्दीन से चलेगी और शाम 7:35 बजे कोटा पहुंचेगी। इस ट्रेन में 1st AC, 2nd AC, 3rd AC, 3rd AC Economy, Sleeper और General कोच उपलब्ध होंगे।

09803 और 09804 का प्रमुख टाइमटेबल

स्टेशन का नाम

ट्रेन नंबर 09803 का आगमन

ट्रेन नंबर 09803 का प्रस्थान

ट्रेन नंबर 09804 का आगमन

कोटा जंक्शन

 

22.15

19.35

इंद्रगढ़ सुमेरगंज मण्डी

23:05

23.07

17.53

सवाई माधोपुर जंक्शन

23.48

23.50

17.28

गंगापुर सिटी

00.35

00:37

15.55

श्री महाबीर जी

01.05

01.07

15.10

हिण्डौन सिटी

01.18

01.20

14.55

बयाना जंक्शन

01.40

01.42

14.20

भरतपुर जंक्शन

02.18

02.20

13.23

मथुरा जंक्शन

04.20

04.25

12.30

हजरत निजामुद्दीन

07.00

 

 

रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों से नियमित सेवाओं पर दबाव कम करने में मदद मिल सकती है। यात्रियों को सलाह है कि टिकट और यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति, स्टॉपेज और समय में किसी बदलाव की जानकारी जरूर जांच लें।

Leave a comment