SSC CGL 2024: फाइनल आंसर-की जारी, नॉर्मलाइजेशन और रिजल्ट पर उठे सवाल

SSC CGL 2024 की फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है, लेकिन नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया और रिजल्ट को लेकर अभ्यर्थियों में असंतोष है। जानें पूरी जानकारी और विवाद की वजह

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2024 के टियर-2 का फाइनल रिजल्ट जारी करने के बाद अब आधिकारिक वेबसाइट पर फाइनल आंसर-की भी अपलोड कर दी हैं।

एजुकेशन: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर 2 (SSC CGL 2024) परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। आयोग ने परिणाम घोषित करने के बाद अब अंतिम उत्तरकुंजी का लिंक भी आधिकारिक पोर्टल https://ssc.gov.in/ पर सक्रिय कर दिया है। इस बीच, परीक्षार्थियों ने सीजीएल रिजल्ट और नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए हैं और फाइनल उत्तरकुंजी जल्द जारी करने की मांग की थी। 

नॉर्मलाइजेशन को लेकर उठे सवाल

SSC CGL 2024: फाइनल आंसर-की जारी, नॉर्मलाइजेशन और रिजल्ट पर उठे सवाल

परीक्षार्थियों का कहना है कि नॉर्मलाइजेशन के चलते कई उम्मीदवारों के अंक अप्रत्याशित रूप से बढ़ गए हैं, जबकि कुछ के मार्क्स उम्मीद से कम आए हैं। सोशल मीडिया पर इसको लेकर कड़ी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। एक उम्मीदवार अभिनय मैथ्स ने एक्स (Twitter) पर लिखा, "SSC CGL 2024 के नॉर्मलाइजेशन और रिजल्ट में भारी गड़बड़ियां हैं। आयोग को उम्मीदवारों के भविष्य की कोई परवाह नहीं है।"

वहीं, श्रद्धा नाम की यूजर ने कहा, "मेरे रॉ मार्क्स कम थे, लेकिन नॉर्मलाइजेशन के बाद स्कोर अप्रत्याशित रूप से बढ़ गया। क्या यह सही प्रक्रिया है?" SSC ने केवल फाइनल आंसर-की ही नहीं, बल्कि परीक्षार्थियों की रिस्पॉन्स शीट और क्वालिफाइड एवं नॉन-क्वालिफाइड कैंडिडेट्स के मार्क्स भी जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार 17 अप्रैल 2025 शाम 6 बजे तक अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड के जरिए इन दस्तावेजों को देख सकते हैं।

हालांकि, आयोग की ओर से अभी तक नॉर्मलाइजेशन पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। लेकिन परीक्षा में पारदर्शिता को लेकर उठते सवालों को देखते हुए यह संभव है कि जल्द ही SSC इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी करे।

Leave a comment