SSC ने जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। 50,047 उम्मीदवार सफल हुए हैं। रिजल्ट और कटऑफ ssc.gov.in पर उपलब्ध है। चयनित उम्मीदवारों को जल्द ज्वाइनिंग लेटर मिलेगा।
SSC GD फाइनल रिजल्ट घोषित
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने लंबे इंतजार के बाद एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा, पीईटी, पीएसटी और मेडिकल परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। इसके साथ ही आयोग ने कैटेगरी वाइज फाइनल कटऑफ भी जारी कर दी है, जिससे उम्मीदवार अपने अंकों की तुलना कर सकते हैं।
SSC GD फाइनल रिजल्ट डाउनलोड स्टेप्स
- सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर लॉग इन करें।
- होमपेज पर Result सेक्शन पर क्लिक करें।
- SSC Constable GD Final Result 2025 लिंक पर टैप करें।
- रिजल्ट पीडीएफ खुलते ही उसमें अपना रोल नंबर जांचें।
- भविष्य के लिए रिजल्ट की हार्ड कॉपी सुरक्षित रखें।
50 हजार से ज्यादा उम्मीदवार हुए सफल
SSC द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में कुल 50,047 उम्मीदवारों को फाइनल रूप से क्वालीफाई घोषित किया गया है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षा (PST), मेडिकल जांच और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया गया है। रिजल्ट देखने के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना नाम, रोल नंबर और चयन की स्थिति को ध्यानपूर्वक जांच लें।
रिजल्ट के बाद आगे क्या होगा
जो उम्मीदवार एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा में सफल हुए हैं, उन्हें जल्द ही केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की ओर से ज्वाइनिंग लेटर भेजे जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों को फरवरी या मार्च 2025 में ज्वाइनिंग लेटर मिल सकता है। इसके बाद उम्मीदवारों को संबंधित बल में ट्रेनिंग के लिए बुलाया जाएगा।











