Starbucks Company: स्टारबक्स में 1,100 कर्मचारियों की छंटनी, जानें क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला?

Starbucks ने 1,100 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया। जानें कंपनी के इस बड़े फैसले के पीछे की वजह और इसका कारोबार पर क्या असर पड़ेगा, कर्मचारियों को बर्खास्त

वैश्विक कॉफी चेन कंपनी स्टारबक्स ने अपने 1,100 कॉर्पोरेट कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की घोषणा की है। यह छंटनी कंपनी के इतिहास की सबसे बड़ी कटौती मानी जा रही हैं। 

नई दिल्ली: कॉफी की दिग्गज कंपनी स्टारबक्स ने अपने 1,100 कॉर्पोरेट कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है, जो कंपनी के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी छंटनी है। सीईओ ब्रायन निकोल ने कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में बताया कि यह कदम बिक्री में गिरावट के बीच कंपनी के पुनर्गठन का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य संचालन में अधिक कुशलता, जवाबदेही में वृद्धि, जटिलता में कमी और बेहतर एकीकरण को बढ़ावा देना हैं। 

क्यों लिया गया यह फैसला?

Starbucks Company: स्टारबक्स में 1,100 कर्मचारियों की छंटनी, जानें क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला?

स्टारबक्स को हाल के महीनों में वैश्विक स्तर पर बिक्री में गिरावट का सामना करना पड़ा है। कई ग्राहकों ने कंपनी के महंगे उत्पादों और लंबे इंतजार के समय को लेकर असंतोष जाहिर किया है। सीईओ ब्रायन निकोल ने कहा कि उनका उद्देश्य स्टारबक्स के मूल व्यक्तिगत कॉफीहाउस अनुभव को वापस लाना है और ग्राहकों के लिए बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करना हैं। 

स्टारबक्स की छंटनी से जुड़ी 10 अहम बातें

Starbucks Company: स्टारबक्स में 1,100 कर्मचारियों की छंटनी, जानें क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला?

* स्टारबक्स 1,100 कर्मचारियों को बर्खास्त कर रहा है, साथ ही कई खाली पदों को भी खत्म किया जाएगा।
* यह कंपनी के इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी में से एक है।
* रोस्टिंग, वेयरहाउस और स्टोर्स में काम करने वाले बैरिस्टा कर्मचारी इस छंटनी से प्रभावित नहीं होंगे।
* स्टारबक्स के दुनिया भर में 16,000 से अधिक कर्मचारी हैं।
* निकोल ने जनवरी 2024 में संकेत दिया था कि मार्च तक छंटनी की घोषणा की जाएगी।
* कंपनी अपने सेवा समय को तेज और ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने की योजना पर काम कर रही है।
* 2024 के वित्तीय वर्ष में स्टारबक्स की वैश्विक बिक्री में 2% की गिरावट दर्ज की गई है।
* कंपनी यूनियन बनने की बढ़ती प्रवृत्ति से भी प्रभावित हुई है। अमेरिका में 500 से अधिक स्टोर्स में 10,500 से अधिक कर्मचारी यूनियन से जुड़े हैं।
* स्टारबक्स की नई रणनीति का उद्देश्य अधिक कुशल और संरचित संगठन बनाना है।
* जिन कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है, उन्हें 2 मई 2025 तक वेतन और अन्य लाभ मिलते रहेंगे।

Leave a comment