स्टीव वॉ का बड़ा बयान: कोहली- 'रोहित के बाद ये खिलाड़ी बनेगा भारत का भविष्य का स्टार'

स्टीव वॉ का बड़ा बयान: कोहली- 'रोहित के बाद ये खिलाड़ी बनेगा भारत का भविष्य का स्टार'

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने भारतीय क्रिकेट के भविष्य पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के जाने के बाद भी टीम इंडिया को कोई कमी महसूस नहीं होगी, क्योंकि भारत के पास नई पीढ़ी के कई सुपरस्टार तैयार हैं।

सिडनी। विश्व क्रिकेट के महान कप्तानों में शुमार स्टीव वॉ ने भारतीय क्रिकेट के भविष्य को लेकर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों के संन्यास लेने के बाद भी भारत को नए सितारों की कमी नहीं होगी। वॉ ने एक यूट्यूब इंटरव्यू में कहा कि “क्रिकेट हमेशा आगे बढ़ता रहता है, और भारत में इतनी प्रतिभा है कि हर दौर में नया सुपरस्टार सामने आता है।” 

उन्होंने यह भी कहा कि भले ही कोहली और रोहित जैसे खिलाड़ी अमूल्य हैं, लेकिन भारतीय क्रिकेट की गहराई इतनी मजबूत है कि टीम कभी खालीपन महसूस नहीं करेगी। वॉ ने कोहली को इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक बताया और कहा कि आने वाले समय में भारत फिर किसी नए ‘कोहली’ को जन्म देगा।

गिल और जायसवाल पर टिकी स्टीव वॉ की नजर

स्टीव वॉ ने भारतीय क्रिकेट के अगले सुपरस्टार के रूप में शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल का नाम लिया है। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा का रिकॉर्ड असाधारण है और उनके जाने से खालीपन जरूर रहेगा, लेकिन भारतीय टीम में नई पीढ़ी के खिलाड़ी उस जगह को भरने के लिए तैयार हैं। वॉ ने कहा, “गिल में भविष्य के स्टार बनने के सभी गुण हैं, वहीं जायसवाल भी शानदार प्रतिभा के धनी हैं। दिग्गज जाएंगे तो नए दिग्गज बनेंगे — क्रिकेट हमेशा आगे बढ़ता रहेगा।”

नई कप्तानी में नई उम्मीदें

टी-20 और टेस्ट क्रिकेट से कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के बाद भारतीय क्रिकेट के नए दौर की शुरुआत हो चुकी है। अब टी-20 की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, जबकि वनडे और टेस्ट टीम की कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई है। गिल ने हाल के मुकाबलों में अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से टीम मैनेजमेंट का भरोसा जीता है।

गिल-जायसवाल पर टिकी निगाहें

भारतीय क्रिकेट के दो युवा सितारे शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल शानदार फॉर्म में हैं और देश के भविष्य के स्तंभ माने जा रहे हैं। टीम अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए कोलकाता पहुंच चुकी है। सीरीज की शुरुआत 14 नवंबर से होगी और एक बार फिर फैंस की नजरें गिल-जायसवाल की जोड़ी पर टिकी रहेंगी।

Leave a comment