Stenographer Grade ‘C’ ‘D’ Examination 2024: स्किल टेस्ट का शेड्यूल जारी, 16-17 अप्रैल 2025 को होगी परीक्षा

SSC Stenographer Grade ‘C’ ‘D’ Exam 2024 के स्किल टेस्ट का शेड्यूल जारी, परीक्षा 16-17 अप्रैल 2025 को होगी। जानें एडमिट कार्ड, परीक्षा पैटर्न और जरूरी जानकारी

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D भर्ती के स्किल टेस्ट की तारीखों की घोषणा कर दी है। इस संबंध में आधिकारिक शेड्यूल SSC की वेबसाइट (ssc.gov.in) पर जारी किया गया हैं।

एजुकेशन: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ भर्ती परीक्षा 2024 के स्किल टेस्ट की तारीखों की घोषणा कर दी है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, स्किल टेस्ट का आयोजन 16 और 17 अप्रैल 2025 को किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने 10 और 11 दिसंबर 2024 को आयोजित हुए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में सफलता प्राप्त की है, वे इस परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे।

स्किल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in) पर जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध पहचान पत्र लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य होगा।

स्किल टेस्ट पैटर्न और समय सीमा

Stenographer Grade ‘C’ ‘D’ Examination 2024: स्किल टेस्ट का शेड्यूल जारी, 16-17 अप्रैल 2025 को होगी परीक्षा

1. स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ – 100 शब्द प्रति मिनट

अंग्रेजी: 40 मिनट
हिंदी: 55 मिनट

2. स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘D’ – 80 शब्द प्रति मिनट

अंग्रेजी: 50 मिनट
हिंदी: 65 मिनट

आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार अतिरिक्त समय प्रदान किया जाएगा।

भर्ती प्रक्रिया और रिक्त पद

SSC ने इस भर्ती के लिए 26 जुलाई से 17 अगस्त 2023 तक आवेदन प्रक्रिया पूरी की थी। इसके तहत कुल 2006 पदों पर भर्ती की जाएगी। स्किल टेस्ट के बाद, अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी और चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति प्रदान की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

Leave a comment