भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन कमजोर शुरुआत की। वैश्विक बाजारों में नरमी, कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच निवेशकों का सेंटीमेंट दबाव में नजर आया।
बिजनेस न्यूज़: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार की शुरुआत कमजोर रही। कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव का असर घरेलू बाजार पर साफ दिखाई दिया। BSE Sensex 394.36 अंक यानी 0.52% गिरकर 74,806.49 के स्तर पर खुला। वहीं NIFTY 50 160.75 अंक यानी 0.68% टूटकर 23,457.25 पर कारोबार शुरू हुआ।
विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती कच्चे तेल की कीमतें, विदेशी निवेशकों की सतर्कता और वैश्विक अनिश्चितता बाजार की धारणा को प्रभावित कर रही हैं। गौरतलब है कि मंगलवार को बाजार ने हरे निशान में शुरुआत की थी, लेकिन कारोबार के अंत तक बिकवाली हावी हो गई और दोनों प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स और निफ्टी की कमजोर शुरुआत
बुधवार सुबह BSE Sensex 394.36 अंक यानी 0.52% गिरकर 74,806.49 पर खुला, Nifty 50 160.75 अंक यानी 0.68% टूटकर 23,457.25 के स्तर पर खुला। मंगलवार को भी बाजार ने सकारात्मक शुरुआत की थी, लेकिन दिन के अंत तक बिकवाली बढ़ने से इंडेक्स गिरावट में बंद हुए थे। बुधवार को शुरुआती कारोबार से ही बाजार पर दबाव साफ दिखाई दिया।
बाजार की कमजोरी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से केवल 1 शेयर बढ़त में खुला। निफ्टी 50 की 50 कंपनियों में से भी सिर्फ 1 शेयर हरे निशान में रहा आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी Tata Consultancy Services (TCS) का शेयर मामूली 0.14% बढ़त के साथ खुला, जबकि बाकी लगभग सभी प्रमुख शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
किन शेयरों में रही सबसे ज्यादा गिरावट

शुरुआती कारोबार में कई ब्लू-चिप कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली। सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाले प्रमुख शेयर:
- Bharat Electronics Limited — 2.04% गिरावट
- Tata Steel — 1.94% गिरावट
- Eternal — 1.78% गिरावट
- Maruti Suzuki India — 1.55% गिरावट
- Mahindra & Mahindra — 1.49% गिरावट
इसके अलावा:
- Bajaj Finance
- State Bank of India
- ICICI Bank
- Tech Mahindra
- NTPC
- Reliance Industries
जैसे बड़े शेयर भी लाल निशान में कारोबार करते दिखाई दिए।









