Stocks of the Month: दिसंबर में चमक सकते हैं SBI, HCL से लेकर Siemens Energy के शेयर, Motilal Oswal की खास सलाह

Motilal Oswal ने दिसंबर के लिए HCL Tech, SBI, M&M, Max Healthcare और Siemens Energy को टॉप स्टॉक्स चुना है। सभी शेयरों में 10% से 20% तक रिटर्न की संभावना जताई

Motilal Oswal ने दिसंबर के लिए पांच टॉप स्टॉक्स चुने हैं HCL Tech, SBI, Siemens Energy, Max Healthcare और M&M। इन शेयरों में 10% से 20% तक रिटर्न की संभावना है। ब्रोकरेज के अनुसार मजबूत ऑर्डर बुक, ग्रोथ और सेक्टर विजिबिलिटी इनके पक्ष में है।

Stocks of the Month: ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने दिसंबर महीने के लिए पांच मजबूत शेयर चुने हैं, जिनमें अच्छा रिटर्न देने की क्षमता दिखाई दे रही है। इनमें HCL Tech, SBI, Siemens Energy, Max Healthcare और Mahindra & Mahindra (M&M) शामिल हैं। फर्म के मुताबिक इन शेयरों के टार्गेट प्राइस उनकी मौजूदा कीमतों से काफी अधिक हैं। निवेशकों के लिए ये स्टॉक्स इस महीने फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

HCL Tech Share Target

HCL Tech का शेयर फिलहाल 1624 रुपये पर ट्रेड कर रहा है और Motilal Oswal ने इसका टार्गेट 1800 रुपये तय किया है। यानी करीब 11% रिटर्न की संभावना है।

ब्रोकरेज के अनुसार HCL Technologies ने सितंबर क्वार्टर में मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ और बेहतर ऑपरेटिंग प्रॉफिटेबिलिटी दिखाई है। कंपनी ने 23,233 करोड़ रुपये की बड़ी डील साइनिंग की है, जो क्लाइंट की मजबूत डिमांड को दर्शाती है।

कंपनी बड़े Transformation Engagements, कम Attrition Rate और Producitivity Improvements के दम पर लार्ज-कैप IT स्पेस में लगातार ग्रोथ दिखा रही है। दूसरे हाफ में कंपनी की एक्सीक्यूशन विजिबिलिटी भी मजबूत है।

State Bank of India Share Target

SBI इस समय 979.55 रुपये पर ट्रेड कर रहा है और इसका टार्गेट 1075 रुपये रखा गया है, जिससे करीब 10% रिटर्न मिल सकता है।

Motilal Oswal का मानना है कि SBI Retail, SME और Corporate Banking सेगमेंट में तेजी दिखा रहा है, जिसे डिजिटल अपग्रेड और मजबूत क्रेडिट पाइपलाइन का सपोर्ट मिला है। बैंक की Asset Quality मजबूत है और Provision Buffers भी बढ़े हैं।

लगातार Loan Growth, Deposit Mobilisation और Capital Levels SBI को मजबूत प्रतिस्पर्धी स्थिति में रखते हैं। सरकार के बढ़ते खर्च और बैंक की MSME फ्रैंचाइजी इसके प्रदर्शन को और मजबूत करती है।

Siemens Energy India Share Target

Siemens Energy India का शेयर 3159.45 रुपये पर है और इसका टार्गेट 3800 रुपये रखा गया है। यानी यहां 20%+ रिटर्न मिलने की संभावना है।

FY25 में कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा है। लगातार Execution, बेहतर Order Flow और Power Transmission Ecosystem में बढ़ती मौजूदगी ने इसकी ग्रोथ रफ्तार को तेज किया है।

Siemens Energy ने सालभर में 131 अरब रुपये के ऑर्डर बुक किए हैं, जो रेवेन्यू में स्थिरता और भविष्य की स्पष्ट विजिबिलिटी देते हैं। बेहतर Cash Generation और मजबूत Balance Sheet कंपनी को आने वाले वर्षों में Growth और Margin Expansion के लिए अच्छी स्थिति में रखता है।

Max Healthcare Share Target

Max Healthcare का शेयर 1162 रुपये पर ट्रेड कर रहा है और इसका टार्गेट 1360 रुपये तय किया गया है। यानी करीब 17% रिटर्न की संभावना है।

कंपनी अपने Hospitals में मजबूत Volume Growth दिखा रही है और Brownfield Expansion Projects के जरिए लगातार Capacity बढ़ा रही है। Cost Structure Disciplined है और Existing Facilities से मजबूत Return मिल रहा है।

कैश फ्लो मजबूत होने से Capacity Expansion और Infra Upgrade आसानी से हो रहा है। Max Healthcare अपने नेटवर्क को आने वाले वर्षों में तेजी से बढ़ाने की स्थिति में है।

Mahindra & Mahindra Share Target

M&M का शेयर 3757.80 रुपये पर है और इसका Target 4275 रुपये है। यानी करीब 14% रिटर्न की उम्मीद है।

कंपनी FY20 से FY30 के बीच SUV और Light Commercial Vehicle Portfolio में आठ गुना और Farm बिजनेस में तीन गुना विस्तार का लक्ष्य रखती है। इसके लिए XEV 9S और NU-IQ Platform जैसे नए मॉडल 2027 में आने वाले हैं।

कंपनी Last Mile Mobility, Trucks & Bus Division, Aerospace और Mahindra Holidays जैसे वर्टिकल्स को भी तेजी से विस्तार दे रही है। M&M आने वाले वर्षों में लगातार Double-Digit Growth दिखाने की स्थिति में है।

Leave a comment