Stree 2 Box Office Collection: रुकने का नाम नहीं ले रही 'stree 2', 15वें दिन किया 450 करोड़ का आंकड़ा पार, KGF 2 को दी मात

Stree 2 Box Office Collection: रुकने का नाम नहीं ले रही 'stree 2', 15वें दिन किया 450 करोड़ का आंकड़ा पार, KGF 2 को दी मात, स्त्री २ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 15

बॉक्स ऑफिस की रानी बन चुकी फिल्म 'स्त्री-2' हर दिन दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है। इस फिल्म की गति वीकेंड पर बुलेट ट्रेन की तरह तेज है और कार्यदिवसों में भी यह अच्छी कमाई कर रही है। श्रद्धा कपूर की यह फिल्म रिलीज होने के दो हफ्ते बाद भी, 15वें दिन गुरुवार को भी दर्शकों में उतना ही क्रेज बरकरार है। फिल्म ने शानदार कमाई की है, जो इसके सफल होने का प्रमाण है।

Stree 2 Day 15: "स्त्री 2" इस समय बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की इस हॉरर कॉमेडी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। वीकेंड पर तो थिएटर दर्शकों से भरे हुए हैं, और वर्किंग डेज पर भी फिल्म का क्रेज कम नहीं हो रहा है। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हुई थी और अब 15 दिन बाद भी करोड़ों का बिजनेस कर रही है।

Stree 2 Box Office Collection: रुकने का नाम नहीं ले रही 'stree 2', 15वें दिन किया 450 करोड़ का आंकड़ा पार, KGF 2 को दी मात

14 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने वाली फिल्म 'स्त्री 2' ने गुरुवार (29 अगस्त) को भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बनाए रखा। मूवी ने एक ही दिन में शानदार कमाई करते हुए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

15वें दिन 'स्त्री-2' ने बॉक्स ऑफिस पर बिखेरा जलवा

'स्त्री-2' की दिलचस्प कहानी दर्शकों को काफी भा रही है, यही कारण है कि यह फिल्म इस समय बॉक्स ऑफिस पर हॉरर कॉमेडी के क्षेत्र में राज कर रही है। 76 करोड़ की शानदार ओपनिंग के साथ, 'स्त्री-2' ने भारत और विश्व स्तर पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। इस मूवी ने न केवल 'खेल-खेल में' और 'वेद' जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ा है, बल्कि 'केजीएफ 2', 'बाहुबली' और 'पीके' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मात दी है।

रिलीज के 14वें दिन लगभग 10 करोड़ के आसपास का कारोबार करने वाली फिल्म ने 15वें दिन भी अपनी ताकत दिखाई। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, 15वें दिन इस फिल्म ने कुल 8.25 करोड़ का शुरुआती कलेक्शन किया है। निर्माताओं ने अभी तक इसके अंतिम आंकड़े साझा नहीं किए हैं।

Stree 2 Box Office Collection: रुकने का नाम नहीं ले रही 'stree 2', 15वें दिन किया 450 करोड़ का आंकड़ा पार, KGF 2 को दी मात

क्या 'स्त्री-2' के खाते में आएंगे 500 करोड़?

पंकज त्रिपाठी और राजकुमार राव की स्टारर फिल्म 'स्त्री 2' ने 14 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 443.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, 15 दिनों में यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 452.25 करोड़ का कारोबार करने में सफल रही है। 'स्त्री 2' के पास अब पूरा वीकेंड फ्री है, जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। इसी के साथ, ओवरसीज मार्केट में 98.75 करोड़ के कलेक्शन के साथ यह फिल्म वर्ल्डवाइड 600 करोड़ के करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

 

Leave a comment