टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर अभिनेत्री सुरभि चंदना ने अपने करियर में कई हिट शोज़ दिए हैं, जिनमें 'इश्कबाज' और 'नागिन 5' खास तौर पर शामिल हैं। 'नागिन 5' में उनके प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब पसंद किया और फैंस ने कई बार मेकर्स से गुहार लगाई कि अगली सीरीज़ में सुरभि ही दिखें।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: Surbhi Chandna को टीवी की टॉप एक्ट्रेस में से एक माना जाता है। उन्होंने Ishqbaaaz और Naagin 5 जैसे शोज में काम करके खूब पॉपुलैरिटी बटोरी। टीवी इंडस्ट्री में कई सालों से सक्रिय रहने के कारण उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई है। सुरभि चंदना को सिर्फ उनकी एक्टिंग के लिए ही नहीं, बल्कि अलग-अलग और चुनौतीपूर्ण रोल निभाने के लिए भी जाना जाता है।
Naagin 5 में उनके प्रदर्शन को फैंस ने बेहद पसंद किया था। इतना ही नहीं, फैंस ने मेकर्स से कई बार गुहार लगाई कि अगले सीजन में भी सुरभि को ही कास्ट किया जाए।
सुरभि चंदना: टीवी की टॉप एक्ट्रेस
सुरभि चंदना टीवी की उन एक्ट्रेसेस में शामिल हैं जिन्होंने अपने बहुमुखी अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। उन्होंने रोमांस, ड्रामा और सुपरनैचुरल शोज़ में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। 'इश्कबाज' में लव स्टोरी और 'नागिन 5' में उनकी सुपरनैचुरल भूमिका ने उन्हें देशभर में फेमस बना दिया। टीवी फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी ये है कि सुरभि फिर से बालाजी टेलीफिल्म्स की निर्माता एकता कपूर के प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने वाली हैं।
हालांकि, अभी तक इस नए प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुरभि ने इस बार केवल अभिनय तक ही सीमित नहीं रहना है।
![]()
प्रोडक्शन में भी कदम रखी सुरभि
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरभि ने अपने पति करण शर्मा के साथ मिलकर Feel Good Studios नाम का प्रोडक्शन हाउस शुरू किया है। इस हाउस के जरिए वह एक नए टीवी शो को को-प्रोड्यूस करेंगी, जिसे एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ मिलकर बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की ऑफिशियल घोषणा अप्रैल में हो सकती है।
यह सुरभि के करियर में बड़ा बदलाव माना जा रहा है क्योंकि अब वह सिर्फ एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि प्रोड्यूसर के रूप में भी अपनी पहचान बनाने जा रही हैं। सुरभि चंदना और एकता कपूर की जोड़ी टीवी इंडस्ट्री में बेहद पॉपुलर है। 'नागिन 5' के सफल सफर के बाद फैंस को उम्मीद है कि यह नया प्रोजेक्ट भी हिट साबित होगा। सुरभि के प्रोडक्शन हाउस और बालाजी टेलीफिल्म्स के मिलकर काम करने की खबर ने सोशल मीडिया पर उनके फैंस में उत्साह बढ़ा दिया है।











