T20 World Cup 2024 WI vs AFG: वेस्टइंडीज के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने 17 साल बाद दोहराया युवराज सिंह का इतिहास, 6 गेंदों में जड़ दिए 36 रन

क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, टी२० वर्ल्ड कप हिंदी न्यूज़, स्पोर्ट हिंदी न्यूज़, खेल की खबर, लोकसभा चुनाव की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, मैच की न्यूज़

T20 World Cup 2024 के 40वें मुकाबले में वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन ने युवराज सिंह का 17 साल पुराना टी20 विश्व कप का इतिहास दोहरा दिया। निकोलस पूरन ने अफगानिस्तान के गेंदबाज अजमतुल्लाह उमरजई के एक ओवर में 36 रन जड़ दिए। हालांकि मैच में निकोलस पूरन की पारी 98 रन पर सिमट गई।

स्पोर्ट्स: टी20 विश्व कप 2024 का 40वां मुकाबला वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के बीच हुआ। इस मैच में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन का बल्ला इस मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजों पर जमकर गरजा। निकोलस पूरन मैच में शतक लगाने से महज 2 रन से चूक गए, लेकिन उन्होंने टी20 विश्व कप में 17 साल पुराना इतिहास दोहराते हुए भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली हैं।

निकोलस पूरन ने छह गेंदों पर जड़े 36 रन

T20 World Cup 2024 WI vs AFG:  वेस्टइंडीज के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने 17 साल बाद दोहराया युवराज सिंह का इतिहास, 6 गेंदों में जड़ दिए 36 रन

अफगानिस्तान के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन ने शानदार बैटिंग कर गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। अफगान टीम की तरफ से पारी का तीसरा ओवर डालने आए अजमतुल्ला उमरजई को निकोलस पूरन ने अपना पुराना अवतार दिखाया और उनकी धड़ाधड़ कुटाई की। अजमतुल्ला के इस ओवर में निकोलस ने बड़े शॉट खेलते हुए कुल 36 रन बनाए। निकोलस पूरन ने इस ओवर की पहली गेंद को छक्के में तब्दील किया उसके बाद दूसरी गेंद नो बॉल हुई जिसपर चौका जड़ दिया। इससे अजमतुल्लाह उमरजई काफी टेंशन में आकर तीसरी गेंद वाइड फेंकी जिस पर चौका चला गया था।

बताया कि इस तरह ओवर में अभी ही मात्र एक ही लीगल डिलीवरी हुई थी और अजमतुल्लाह कुल 16 रन लुटा दिए थे। ओवर की दूसरी गेंद फ्री हिट होने पर भी खाली गई थी। तीसरी और चौथी गेंद पर उन्होंने चौका जड़ दिया। उसके बाद पांचवीं और छठी गेंद पर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने लगातार दो छक्के जड़ दिए। इस तरह ये ओवर अजमतुल्लाह उमरजई का कुल 36 रन का सबसे महंगा ओवर साबित हुआ।

टी20 में अब तक छह गेंदों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

T20 World Cup 2024 WI vs AFG:  वेस्टइंडीज के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने 17 साल बाद दोहराया युवराज सिंह का इतिहास, 6 गेंदों में जड़ दिए 36 रन

१. युवराज सिंह (IND) बनाम स्टुअर्ट ब्रॉड (ENG), डरबन 2007 में एक ओवर में 36 रन।

२. कीरोन पोलार्ड (WI) बनाम अकिला धनंजय (SL), कूलिज 2021 में एक ओवर में 36 रन।

3. रोहित शर्मा और रिंकू सिंह (IND) बनाम करीम जनत (AFG), बेंगलुरु 2024 में एक ओवर में 36 रन।

4. दीपेंद्र सिंह ऐरी (NEP) बनाम कामरान खान (QAT), अल अमेरात 2024 में एक ओवर में 36 रन।

५. निकोलस पूरन और जॉनसन चार्ल्स (WI) बनाम अजमतुल्लाह उमरजई (AFG), सेंट लूसिया 2024 में एक ओवर में 36 रन।

Leave a comment